ताज़ा खबर
Otherबिज़नेस

पश्चिम रेलवे 21 सितंबर से उपनगरीय खंड पर 500 विशेष लोकल ट्रेनें चलाएगी

Share

मुंबई। महाराष्ट्र सरकार की ओर से अधिसूचित आवश्यक सेवाओं के कर्मचारियों के लिए पश्चिम रेलवे के मुंबई उपनगरीय खंड पर 350 विशेष उपनगरीय सेवाऍं परिचालित हो रही हैं। सामाजिक दूरी के प्रोटोकॉल के समुचित अनुपालन और यात्रियों की भीड़ से बचने के लिए, पश्चिम रेलवे ने सोमवार, 21 सितंबर, 2020 से दैनिक विशेष उपनगरीय सेवाओं की संख्या 350 से बढ़ाकर 500 करने का निर्णय लिया है।

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी सुमित ठाकुर ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए बढ़ाई जा रही 150 सेवाओं में से, सुबह के पीक आवर्स के दौरान 30 सेवाओं और शाम के पीक आवर्स के दौरान 29 सेवाओं को बढ़ाया गया है। विरार सेक्टर में 74 सेवाओं की वृद्धि की गई है, जिनमें विरार से 37 सेवाऍं (34 तेज़ और 3 धीमी) अप दिशा में और 37 सेवाऍं विरार की ओर (34 तेज़ और 3 धीमी) डाउन दिशा में होंगी। इसी तरह, बोरीवली सेक्टर में 76 सेवाओं में वृद्धि की गई है, जिनमें चर्चगेट की ओर अप दिशा में 37 धीमी सेवाऍं और डाउन दिशा में बोरीवली की ओर 39 सेवाऍं (38 धीमी और 1 तेज) शामिल हैं।

गौरतलब है कि 23 मार्च, 2020 से कोविड लॉकडाउन के कारण पूर्णत: बंद होने के बाद, महाराष्ट्र सरकार के अनुरोध पर पश्चिम रेलवे ने 15 जून, 2020 से मुंबई उपनगरीय खंड पर विशेष उपनगरीय ट्रेनों की चयनित सेवाओं की पुनः शुरुआत की थी।

महामारी के वर्तमान परिदृश्य को ध्यान में रखते हुए, पश्चिम रेलवे पर विशेष उपनगरीय ट्रेनों और स्टेशनों पर समुचित स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए नियमित रूप से सफाई और सैनिटाइजेशन किया जाता है। पश्चिम रेलवे ने उपनगरीय ट्रेनों में यात्रा करते समय सामाजिक दूरी के मानदंडों का उचित पालन करने और हमेशा मास्क पहनने का अनुरोध किया है।

 


Share

Related posts

ईडी ने 106 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी कुर्क की

samacharprahari

कोविड संकट से वैश्विक विमानन उद्योग को 201 अरब डॉलर का नुकसान होगा: आईएटीए

samacharprahari

जनधन योजना 2025: जनधन का हाल – “खाता खुला है, मगर तिजोरी खाली है”

samacharprahari

अशोक लेलैंड ने लॉन्‍च किया ‘बड़ा दोस्‍त’, एलसीवी पोर्टफोलियो का विस्तार

samacharprahari

महाराष्ट्र के ठाणे में धारदार हथियार लेकर घूम रहे महिला समेत 5 गिरफ्तार

Prem Chand

सिंगापुर में 3 भारतीय नकलचियों ने कटाई नाक

samacharprahari