ताज़ा खबर
Otherदुनियाराज्य

सिंगापुर के सबसे प्राचीन हिंदू मंदिर का पुजारी गिरफ्तार

Share

प्राचीन हिंदू मंदिर का पुजारी चोरी के आरोप में गिरफ्तार

सिंगापुर। सिंगापुर के सबसे प्राचीन हिंदू मंदिर के मुख्य पुजारी को ‘‘आपराधिक विश्वासघात’’ के आरोपों में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मंदिर से सोने के गहने गायब होने की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है।

मंदिर की ओर से शनिवार को इस संदर्भ में जारी एक बयान में कहा गया कि मरियाम्मान मंदिर में गहने चोरी होने की घटना सामने आई थी। मंदिर प्रबंधन की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई थी। पुजारी की देखरेख में रखे गए सोने के कुछ गहने गायब थे।
सूत्रों के मुताबिक मंदिर की ओर से कहा गया कि गहने गायब होने की जानकारी लेखा जांच के दौरान मिली।बयान में पुजारी के नाम का जिक्र नहीं है। इसमें कहा गया, ‘‘प्रार्थनाओं के दौरान जिन स्वर्ण आभूषणों का उपयोग किया जाता था उन्हें मंदिर के गर्भगृह में मुख्य पुजारी की निगरानी में रखा गया था। इस बारे में पुजारी से पूछताछ की गई और उन्होंने गायब किए सभी आभूषण बाद में लौटा दिए।’’
पुलिस ने बताया कि 36 वर्षीय पुजारी को आपराधिक विश्वासघात के आरोपों में गिरफ्तार किया गया है। मंदिर की ओर से कहा गया कि मुख्य पुजारी अभी जमानत पर है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।


Share

Related posts

‘आईएनएस अर्नाला’ की समुद्री दस्तक, भारतीय नौसेना में शामिल हुआ पनडुब्बी शिकारी युद्धपोत

Prem Chand

फिल्म स्टूडियो सेट पर आग, एक व्यक्ति की मौत

Prem Chand

2030 तक भारत में भुखमरी का खतरा बढ़ेगा – ग्लोबल फूड पॉलिसी रिपोर्ट में दावा 

Prem Chand

लोकतांत्रिक प्रणाली के खिलाफ षडयंत्र कर रही है भाजपा : अखिलेश

Vinay

सरकार का दावा, 10 साल में 13 शहरों ने पूरा किया स्मार्ट सिटी का मिशन

Prem Chand

ईडी ने हेलीकॉप्टर सौदा मामले में आरोपी सक्सेना को गिरफ्तार किया

Prem Chand