ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10राज्य

बीजेपी विधायक को जान का खतरा, लगाई यूपी सीएम से सुरक्षा की गुहार

Share

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अब जन प्रतिनिधि भी सुरक्षित नहीं हैं। सूबे की बिगड़ती कानून व्यवस्था के बीच सत्तारूढ़ दल के नेताओं ने भी राज्य में असुरक्षित महसूस करना शुरू कर दिया है। बागपत से बीजेपी विधायक योगेश धामा ने मुख्यमंत्री अजय सिंह बिष्ट और राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) हितेश चंद्र अवस्थी से अपनी सुरक्षा बढ़ाने की गुहार लगाई है।

    बागपत के विधायक ने  दावा किया है कि दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर सुनील राठी से उनकी जान को खतरा है। राठी एक अन्य गैंगस्टर मुन्ना बजरंगी की हत्या के मामले में जेल में है। धामा ने कहा कि गैंगस्टर ने बागपत की अदालत में मुन्ना बजरंगी मामले की सुनवाई के लिए आने पर उन्हें खुलेआम धमकी दी है। इस क्षेत्र में अवैध खनन गतिविधियों को रोकने के लिए वह मुझे जिम्मेदार मानता है। मेरी जिंदगी को सच में खतरा है।

विधायक ने दावा किया कि राठी एनकाउंटर में मारे गए गैंगस्टर विकास दुबे से भी ज्यादा खतरनाक है। विकास दुबे कानपुर में इस महीने की शुरुआत में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या का मुख्य आरोपी था। वहीं, बागपत के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अनित कुमार ने कहा कि धामा ने हमसे संपर्क नहीं किया है।  हम उन्हें प्रोटोकॉल के अनुसार सुरक्षा मुहैया करा रहे हैं।
बता दें कि सुनील राठी के गुर्गों ने 7 जुलाई को राष्ट्रीय लोकदल के नेता देशपाल खोखर की गोली मारकर हत्या कर दी थी, जिनके बारे में कहा जाता है कि उन्होंने अपने गांव से बालू ले जा रहे ट्रकों के गुजरने पर आपत्ति जताई थी।


Share

Related posts

पंडित जसराज का अमेरिका में निधन

samacharprahari

गर्ल्स स्टूडेंट और महिला स्टाफ का यौन शोषण!

samacharprahari

गोल्ड की कीमतों में रिकॉर्ड उछाल: वैश्विक निवेशकों की होड़ से बाजार में हलचल

samacharprahari

मृतक कर्मियों के परिजन को 10 लाख रुपये का अनुदान

Prem Chand

मोदी का परिचय देते समय बाइडन भूल गए नाम!, सोशल मीडिया पर आलोचना

Prem Chand

PSLV-C62 मिशन: ISRO की लगातार दूसरी असफलता, तीसरे चरण की गड़बड़ी से 16 सैटेलाइट्स नष्ट, ₹1,000 करोड़ से अधिक का झटका

samacharprahari