Samachar Prahari
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरराज्य

बीसीसीआई में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी

Share

मुंबई। नवी मुंबई पुलिस ने भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) में नौकरी दिलाने के नाम पर 10 लोगों से 5.50 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। हालांकि मुंबई निवासी आरोपी मनीष पेंटर फरार है। क्राइम ब्रांच भी मामले की जांच कर रही है।
पुलिस उपायुक्त (अपराध) सुरेश मेंगडे ने कहा कि एक पीड़ित की शिकायत पर भारतीय दंड संहिता धारा 406 और 420 के तहत नवी मुंबई के रबाले पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से वर्ष 2021 के बीच, आरोपी ने पीड़ित युवकों से 50,000 रुपये वसूले थे। सभी लोगों को बीसीसीआई के ग्राउंड स्टाफ और रखरखाव विभाग में नौकरी दिलाने का वादा किया था, लेकिन वादे के मुताबिक किसी को नौकरी नहीं दिला सका। पेंटर ने सभी लोगों को फर्जी नियुक्ति पत्र दिया था।


Share

Related posts

मेरठ की फैक्‍ट्री में ब्‍लास्‍ट, अब तक 4 लोगों की मौत

samacharprahari

पुलिस बैरक में शराब पार्टी, एसपी ने किया सस्पेंड

Prem Chand

पाकिस्तान में बाढ़ से 4.5 अरब डॉलर के नुकसान का अंदेशा

samacharprahari

Leave a Comment