Samachar Prahari
Politicsभारत

सच के लिए लड़ने वालों को डराया व खरीदा नहीं जा सकता: राहुल गांधी

Share

कॉंग्रेस के तीन ट्रस्टों की होगी जांच, कमेटी का गठन

नई दिल्ली। राजीव गांधी फाउंडेशन समेत तीन ट्रस्टों के खिलाफ केंद्र सरकार ने जांच के आदेश दिए हैं। सरकार के इस फैसले के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। कांग्रेस नेता ने कहा कि सच के लिए लड़ने वालों को डराया व खरीदा नहीं जा सकता है।

बता दें कि गृह मंत्रालय ने गांधी परिवार से जुड़े तीन ट्रस्‍टों की जांच के लिए एक समिति बनाई है। इस समिति के गठन के बाद से राहुल गांधी के तेवर गरम हो गए हैं। इस बार राहुल ने सीधे पीएम नरेंद्र मोदी का नाम लेते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा है कि मिस्टर मोदी मानते हैं कि दुनिया उनके जैसी है, उन्हें लगता है कि हर किसी की कोई कीमत है या उसे धमकाया जा सकता है। वह कभी नहीं समझेंगे कि जो सच के लिए लड़ते हैं, उनकी कोई कीमत नहीं होती और उन्हें धमकाया नहीं जा सकता है।
दरअसल, गृह मंत्रालय ने गांधी परिवार से जुड़े तीन ट्रस्‍टों की जांच के लिए एक समिति बनाई है। राजीव गांधी फाउंडेशन, राजीव गांधी चैरिटेबल ट्रस्ट और इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्रस्ट के वित्‍तीय लेनदेन में गड़बड़ी के आरोप हैं। इंटर-मिनिस्‍टीरियल कमिटी इन तीनों ट्रस्‍ट के वित्‍तीय लेनदेन की जांच करेगी। तीनों ट्रस्‍ट पर प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग ऐक्‍ट (PMLA), फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) और इनकम टैक्‍स ऐक्‍ट के प्रावधानों का उल्‍लंघन का आरोप है। गृह मंत्रालय के मुताबिक प्रवर्तन निदेशालय (ED) के स्पेशल डायरेक्टर इस समिति के प्रमुख होंगे।

केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा राजीव गांधी फाउंडेशन के खिलाफ जांच शुरू करने एवं जांच समिति के गठन के बाद से ही कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी केंद्र सरकार पर पहले से और ज्यादा हमलावर हो गए हैं। कांग्रेस के प्रमुख प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने भी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस और उसका नेतृत्व सरकार की धमकाने वाली कोशिशों से डरने वाला नहीं है।


Share

Related posts

राज्यों का कर्ज बढ़कर 68 लाख करोड़ का अनुमान : रिपोर्ट

samacharprahari

अफगानिस्तान में भीषण कार बम विस्फोट, 13 लोगों की मौत, 120 घायल

Girish Chandra

एनएसई के कामकाज पर चुप क्यों हैं प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री: कांग्रेस

Girish Chandra

Leave a Comment