ताज़ा खबर
Otherदुनिया

अफगानिस्तान में बम विस्फोट से छह नागरिकों की मौत

Share

काबुल। अफगानिस्तान के गजनी प्रांत में सड़क के किनारे हुए बम विस्फोट में छह नागरिकों की मौत हो गई और आठ अन्य लोग घायल हो गए है।
प्रांत के गवर्नर कार्यालय के बयान के अनुसार गजनी प्रांत के जघातू जिले में दारा-ए-क़ियाक क्षेत्र में विस्फोट हुआ। बयान के अनुसार मृतकों और घायलों में महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। घायलों को गजनी सिविल अस्पताल ले जाया गया है। गवर्नर के प्रवक्ता ने कहा कि शनिवार को सड़क किनारे हुए बम विस्फोट में तालिबानी आतंकवादियों का हाथ है। हालांकि अभी तक किसी भी हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।


Share

Related posts

भूकंप के तेज झटके से फिर हिली नेपाल की धरती, तीव्रता 6.0 मापी गई

samacharprahari

आईपीओ न मिलने पर अब चार दिन में मिलेगी रकम

samacharprahari

कोल ब्लॉक आवंटन में पूर्व सेक्रेटरी को तीन साल जेल

Prem Chand

वैक्सीन कोल्‍ड चेन को मजबूत बनाएगा गोदरेज

Prem Chand

प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल किसानों को बना सकता है समृद्ध: मुख्यमंत्री ठाकरे

Prem Chand