ताज़ा खबर
Otherबिज़नेसराज्य

आत्मनिर्भर भारत मुहिम से होगा लाभः गोदरेज

Share

मुंबई। गोदरेज अप्‍लायंसेज ने रेफ्रिजरेटर और वॉशिंग मशीन की नई रेंज लॉन्‍च किया है। रेफ्रिजरेटर की रेंज में गोदरेज एज रियो और गोदरेज एज नियो के साथ ही वॉशिंग मशीन रेंज के तहत आधुनिक सेमी ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन गोदरेज एज अल्टिमा को लॉन्च किया गया। कोविड 19 के कारण जारी लॉकडाउन के दौरान गोदरेज की ओर से भारत में वर्चुअल माध्‍यम से इस प्रोडक्ट को लॉन्‍च करने का फैसला किया गया। यह ब्रांड श्रृंखलाबद्ध तरीके से ट्रेड पार्टनर्स तक पहुंचेगा। 2020 एनर्जी रेटिंग मानकों के अनुसार इन प्रोडक्ट को 5-स्‍टार रेटिंग दी गई है। इसमें एडवांस्‍ड इन्‍वर्टर टेक्‍नोलॉजी का प्रयोग किया गया है।

कंपनी की ओर से बताया गया कि हाल के वर्षों में सरकार ने मेक इन इंडिया अभियान व आत्मनिर्भर भारत मुहिम के माध्यम से भारत को वैश्विक विनिर्माण केंद्र बनाने की ओर कदम बढ़ाए हैं। मौजूदा कोरोना संकट को देखते हुए स्थानीय विनिर्माण सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए पूंजीगत सब्सिडी, उत्पादन से जुड़े प्रोत्साहन सुविधाएं दी जा रही हैं। स्थानीय स्तर पर निर्माण सेक्टर की आर्थिक सुरक्षा पर भी ध्यान दिया जा रहा है। बेहतर बिजली सुविधा, परिवहन सुविधाओं, मैन पॉवर के बेहतर उपयोग व प्रशिक्षण क्षमता में इजाफा करने पर भी जोर दिया जा रहा है।


Share

Related posts

रेलवे की क्‍वीन हुई हाईटेक, अब नए लुक में दौड़ेगी

Amit Kumar

संकट से जूझ रही लॉन्ग टर्म परियोजनाओं के लिए एनबीएफआईडी बिल मंजूर

Prem Chand

अखिलेश का दावा, बीजेपी सरकार प्रदेश में सभी मोर्चों पर नाकाम

Prem Chand

ज्ञानवापी परिसर मामले में 30 को होगी सुनवाई

Prem Chand

महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस सड़क पर उतरेगी

samacharprahari

सरकारी बाल संरक्षण गृह में दो प्रेग्‍नेंट

samacharprahari