ताज़ा खबर
Otherताज़ा खबरबिज़नेस

पीएनबी बैंक का ग्लोबल व्यापार 12.20 लाख करोड़

Share

मुंबई। सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने वित्त वर्ष 2019-20 की चौथी जनवरी-मार्च की तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए हैं। बैंक का एकल शुद्ध घाटा कम होकर 697.20 करोड़ रुपये रह गया है। पीएनबी का सकल वैश्विक व्यापार 12,20,775 करोड़ रुपए को पार कर गया है, जबकि घरेलू जमा राशि भी सालाना आधार पर 4.9 फीसदी की वृद्धि के साथ मार्च 2020 तक 6,86,493 करोड़ रुपए रही है।

पीएनबी की ओर से बताया गया कि पिछले वित्त वर्ष में डूबे कर्ज के लिए प्रावधान कम रहने से बैंक का घाटा कम हुआ है। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में बैंक को 4,750 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। तिमाही के दौरान बैंक की कुल आय बढ़कर 16,388.32 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 14,725.13 करोड़ रुपये रही थी। कंपनी को ऑपरेटिंग प्रॉफिट सालाना आधार पर 37.40 फीसदी की वृद्धि हुई है। बैंक को 3,932 करोड़ का प्रॉफिट हुआ है। यह जानकारी पीएनबी के निदेशक मल्लिकार्जुन राव ने दी। उन्होंने कहा कि तिमाही के दौरान बैंक का परिचालन लाभ 3,932.28 करोड़ रुपये रहा है। जबकि इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 2,861.18 करोड़ रुपये रहा था। बैंक का शुद्ध एनपीए भी 6.56 प्रतिशत से घटकर 5.78 प्रतिशत रह गया है। मूल्य के हिसाब से यह 30,037.66 करोड़ रुपये से घटकर 27,218.89 करोड़ रुपये रह गया। वित्त वर्ष 2019-20 में बैंक का मुनाफा 363.34 करोड़ रुपये रहा। इससे पिछले वित्त वर्ष में बैंक को 10,026.41 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। वित्त वर्ष के दौरन बैंक की कुल आय 64,306.13 करोड़ रुपये रही, जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 59,514.53 करोड़ रुपये रही थी।


Share

Related posts

लिपुलेख के पास चीन ने तैनात किए एक हजार जवान

samacharprahari

अमीरों की लिस्ट में मुकेश अंबानी ने मारी बाजी, दूसरे नंबर पर अडानी

samacharprahari

ये जो खबरें हैं ना…. 12वीं किश्त….

samacharprahari

‘सुप्रीम कोर्ट पूरी तरह सीजेआई-केंद्रित, केस लिस्टिंग से खत्म हो मानवीय दखल’

samacharprahari

मोरक्को ने स्पाइवेयर के इस्तेमाल से किया इनकार

Prem Chand

662 करोड़ भ्रष्टाचार मामले में कर्नाटक के पूर्व सीएम को नोटिस

Prem Chand