ताज़ा खबर
Top 10बिज़नेस

एक साल में 10 रुपए लुढ़का रुपया

Share

समाचार प्रहरी, मुंबई। भारत और चीन के बीच बढ़ते तनाव और डालर की मजबूती के चलते बुधवार को अमेरिकी डालर के मुकाबले रुपया शुरुआती कारोबार में पांच पैसे गिरकर 76.25 रुपये प्रति डालर पर पहुंच गया। पिछले एक साल में रुपया लगभग 10 रुपए की गिरावट दर्ज कर चुका है। एक साल पहले जून में रुपया प्रति डॉलर 68.45 के स्तर पर था, जो आज बढ़कर 76.25 रुपया हो गया है।

विदेशी मुद्रा डीलरों का कहना है कि चीन के साथ सीमा विवाद को लेकर तनाव के साथ ही विदेशी कोषों की निकासी और कोविड- 19 मामलों को लेकर बढ़ती चिंता ने निवेशकों की धारणा पर असर डाला है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपये में कारोबार की शरुआत 76.21 रुपये प्रति डालर पर गिरावट के साथ हुई, जिसके बाद यह और गिरकर 76.25 रुपये प्रति डालर तक गिर गया। मंगलवार को कारोबार की समाप्ति पर रुपया 76.20 रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ था।


Share

Related posts

‘मेरा नाम सूची में था, लेकिन…, मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया गया! बीजेपी विधायक का बड़ा दावा

Prem Chand

बिना क्लिनिकल परीक्षण के बच्चों को कोविड का टीका लगाना बड़ी आपदा: हाईकोर्ट

Amit Kumar

मणिपुर में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 10 संदिग्ध चरमपंथियों की मौत, एक जवान ज़ख़्मी

samacharprahari

दिल पर पत्थर रख शिंदे को बनाया गया मुख्यमंत्रीः पाटिल

samacharprahari

अखिलेश बोले- ‘भाजपा और बसपा के गठबंधन का पर्दाफाश करने के लिए किया था निर्दलीय प्रत्याशी का समर्थन’

Prem Chand

अमरावती में कर्फ्यू लागू, स्थिति अब भी नाजुक, बीजेपी नेता अरेस्ट

samacharprahari