ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ऑटोटेकताज़ा खबरदुनियाराज्य

यूक्रेन युद्ध के बीच रूस ने शुरू किया महाभ्यास

Share

– नाटो देशों के परमाणु हमले का जवाब देने की तैयारी

डिजिटल न्यूज डेस्क, मास्‍को। यूक्रेन युद्ध के बीच नाटो देशों के परमाणु हमले का जवाब देने के लिए रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन ने तैयारी शुरू कर दी है। यह परमाणु हमले का अभ्‍यास पहली बार रूस के 11 टाइम जोन में एक साथ होने जा रहा है।

बता दें कि रूस में 3 अक्‍टूबर को एक दिन के लिए इस परमाणु हमले से बचाव का अभ्‍यास किया जाएगा। इस दौरान रूस की सरकार यह मानकर चलेगी कि देश के 70 फीसदी घर और जीवन जीने के लिए जरूरी सुविधाएं तबाह हो गई हैं और रूस में मार्शल लॉ लग गया है। इसको देखते हुए पूरे रूस को एकजुट करने की कोशिश की जाएगी। अभ्‍यास के दौरान नौकरशाहों और क्षेत्रीय अधिकारियों को आदेश दिया जाएगा कि वे नॉन स्‍टॉफ इमरजेंसी रेस्‍क्‍यू टीमें बनाएं।

रूस ने कहा है कि दुश्‍मन के लंबी दूरी तक मार करने वाले हथियारों के इस्‍तेमाल का खतरा बढ़ता जा रहा है, जिससे आम नागरिकों की सुरक्षा संकट में पड़ जाएगी। इसके अलावा, ड्रोन और समुद्री ड्रोन से हमले का भी खतरा है। एक रिपोर्ट के अनुसार, रूसी राष्‍ट्रपति पुतिन ने सिविल डिफेंस फोर्सेस को अपनी तैयारी को मजबूत करने के लिए निर्देश दे दिए हैं। इसका उद्देश्‍य रूसी जनसंख्‍या, मैटेरियल और ऐतिहासिक व सांस्‍कृतिक धरोहरों की सुरक्षा करना भी है। इसमें खतरनाक इलाकों से जनता को निकालना शामिल है।


Share

Related posts

केजरीवाल क सशर्त जमानत, फिर भी सीएमओ और सचिवालय नहीं जा सकेंगे

samacharprahari

Firing outside Salman House: पुलिस के हाथ लगी एक और सफलता, तापी नदी से एक बंदूक बरामद, दूसरी की तलाश जारी

Prem Chand

हाई कोर्ट से यस बैंक के को-फाउंडर राणा कपूर को मिली जमानत

Prem Chand

ईरान का बड़ा पलटवार: अमेरिकी जेट गिराया

samacharprahari

एमजी ने टीईएस-एएमएम के साथ हाथ मिलाया

samacharprahari

100 रुपये के स्टैंप पर अब नहीं होगी खरीद-फरोख्त

samacharprahari