ताज़ा खबर
Top 10क्राइमताज़ा खबर

ड्रग माफिया फरारी केस में अस्पताल के तीन कर्मचारी अरेस्ट

Share

 

डिजिटल न्यूज डेस्क, मुंबई। ड्रग्स माफिया ललित पाटील फरारी मामले में पुलिस ने पुणे के ससुन अस्पताल के तीन कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में महेश शेवाटे अस्पताल का चपरासी भी है। मोहिस अहमद शेख नाम के इस आरोपी को 16 नंबर वॉर्ड में गार्ड के रूप में तैनात किया गया था, जहां ललित पाटील छह महीने तक भर्ती था। तीसरा आरोपी जेल का मेडिकल काउंसलर है।

बता दें कि ललित पाटील को साकीनाका पुलिस ने कर्नाटक से गिरफ्तार किया था। पुणे पुलिस उसके अस्पताल से फरार होने से जुड़े केस की जांच कर रही है। अब तक जांच टीमों ने इस केस में करीब तीन दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, ललित पाटील के साथ इस केस में गिरफ्तार किए गए तीन अन्य आरोपियों भूषण पाटील, अभिषेक बलाकडे और प्रंड्या कांबले से भी महेश शेवाटे नियमित रूप से बात करता था।

पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इसके बदले शेवाटे को आरोपियों से क्या कोई आर्थिक लाभ मिला है? शेख पर भी आरोप है कि उसने ललित पाटील को पुलिस हिरासत में अस्पताल के बाहर ले जाकर उसके लोगों से फोन पर बातचीत करने दी। इसी तरह, इंगले ने भी ललित पाटील को कॉल किए। ललित पाटील के पास अस्पताल में दो फोन थे।


Share

Related posts

जैसलमेर में प्रशिक्षण उड़ान के दौरान तेजस क्रैश, पायलट सुरक्षित

samacharprahari

गौतम अडानी ने पुराने दिन याद करते हुए कहा, ’16 साल की उम्र में छोड़ा स्कूल… पता नहीं था क्या करूंगा?’

samacharprahari

चित्रकूट जेल में गैंगवार, तीन क्रिमिनल ढेर

Prem Chand

‘घर बनाकर देने होंगे’ बुलडोजर ऐक्शन पर अदालत सख्त

samacharprahari

बांस में चादर बांधी, पत्नी के शव को रखा…फिर श्मशान के लिए लेकर निकला पति

samacharprahari

70 ‘गायब’ मरीजों की तलाश में है मनपा-पुलिस

samacharprahari