ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

नासिक कुंभ के लिए 22,425 करोड़ मंज़ूर

Share

  • नासिक-त्र्यंबकेश्वर सिंहस्थ कुंभ मेले के लिए भारी भरकम विकास प्रारूप को महाराष्ट्र सरकार की मंजूरी

  • मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में विशेष प्राधिकरण गठित

✍️ डिजिटल न्यूज डेस्क,मुंबई | महाराष्ट्र सरकार ने आगामी नासिक-त्र्यंबकेश्वर सिंहस्थ कुंभ मेले के भव्य, सुरक्षित और सुचारू आयोजन के लिए 22,425.39 करोड़ रुपये के एक वृहद विकास प्रारूप को मंजूरी दे दी है। इस योजना को धरातल पर उतारने और संपूर्ण कुंभ क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए राज्य स्तर पर एक त्रिस्तरीय प्रशासनिक ढांचा तैयार किया गया है। केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने आज लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह आधिकारिक जानकारी दी।

महाराष्ट्र सरकार द्वारा केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय को साझा की गई रिपोर्ट के अनुसार, 13 मार्च 2025 को आयोजित सर्वोच्च समिति की उच्चस्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस 22,425.39 करोड़ रुपये के विकास बजट को स्वीकृति दी थी। कुंभ मेले के विशाल स्वरूप को देखते हुए अंतर-विभागीय समन्वय, बुनियादी ढांचे के निर्माण, त्वरित निर्णय प्रक्रिया और पारदर्शी निधि प्रबंधन के लिए राज्य सरकार ने विशेष रूप से ‘नासिक-त्र्यंबकेश्वर सिंहस्थ कुंभ मेला प्राधिकरण’ का गठन किया है।

मेले के योजनाबद्ध संचालन और रणनीतिक निर्णयों के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में एक 40-सदस्यीय सर्वोच्च समिति बनाई गई है, जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के लिए नासिक के सांसद को भी शामिल किया गया है। नीतिगत फैसलों के लिए मंत्रियों की एक विशेष समिति जिम्मेदार होगी, जबकि जमीनी स्तर पर नियोजन, समन्वय और आयोजन की पूरी कमान कार्यकारी समिति संभालेगी।

दूसरी ओर, केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने संसद को सूचित किया कि यद्यपि केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय की निर्धारित मार्गदर्शिकाओं के तहत राज्यों को मेलों और उत्सवों के प्रचार-प्रसार के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है, लेकिन नासिक कुंभ मेले को लेकर महाराष्ट्र सरकार की ओर से फिलहाल पर्यटन मंत्रालय के समक्ष कोई औपचारिक प्रस्ताव प्रस्तुत नहीं किया गया है।


Share

Related posts

क्या सरकारी बेरुखी ने बनाया एक मोटिवेशनल स्पीकर को आतंकी जैसा अपराधी

samacharprahari

2जी मुक्त भारत के लिए सरकार जल्द कदम उठाए: मुकेश अंबानी

samacharprahari

विख्यात संतूर वादक शिवकुमार शर्मा का दिल का दौरा पड़ने से निधन

Prem Chand

ठाकरे बंधुओं की नजदीकी पर सस्पेंस बरकरार

Prem Chand

पर्सनल गारंटी की साख तार-तार, NCLT के फैसले से समूचे बैंकिंग तंत्र में खतरे की घंटी

samacharprahari

IND vs SL: श्रीलंका को 302 रनों से हराकर वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचा भारत, मोहम्मद शमी ने झटके 5 विकेट

samacharprahari