ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10एजुकेशनखेलताज़ा खबरभारतराज्य

NCC कैडेट्स ने एयर चीफ के आवास पर किया संवाद, सेना में करियर को लेकर मिला प्रेरक अनुभव

Share

NCC–IAF संवाद: एयर चीफ के आवास पर 17 निदेशालयों के कैडेट्स का ऐतिहासिक आयोजन

✍️ डिजिटल न्यूज़ डेस्क, नई दिल्ली | देशभर के युवाओं में राष्ट्रसेवा की भावना को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत , वायुसेना प्रमुख (सीएएस), और एयर फोर्स फैमिली  वेलफेयर एसोसिएशन (AFFWA) की अध्यक्ष सरिता सिंह ने अपने आवास एयर हाउस में ‘एट होम’ कार्यक्रम का आयोजन किया। इस विशेष आयोजन में देश के सभी 17 एनसीसी निदेशालयों का प्रतिनिधित्व करने वाले 500 से अधिक कैडेट्स शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान कैडेट्स ने वायुसेना प्रमुख के साथ अनौपचारिक, लेकिन प्रेरणादायक संवाद किया। इस बातचीत में उन्हें के जीवन, अनुशासन, मूल्यों और कार्य-संस्कृति को नजदीक से समझने का अवसर मिला। एयर चीफ ने कैडेट्स को नेतृत्व, कर्तव्यनिष्ठा और देश के प्रति समर्पण के महत्व पर मार्गदर्शन दिया, वहीं AFFWA की अध्यक्ष ने सैन्य परिवारों की भूमिका और सामाजिक दायित्वों पर प्रकाश डाला।

देश के विविध सांस्कृतिक और भौगोलिक क्षेत्रों से आए कैडेट्स के लिए यह अनुभव न केवल ज्ञानवर्धक रहा, बल्कि कई युवाओं को सशस्त्र बलों एवं अन्य राष्ट्रीय सेवा क्षेत्रों में करियर बनाने की प्रेरणा भी मिली। कार्यक्रम का समापन पूरे सम्मान और गरिमा के साथ राष्ट्रगान के सामूहिक गायन से हुआ।

 


Share

Related posts

नासा ने पहली बार किसी दूसरे ग्रह पर उड़ाया हेलीकॉप्टर

samacharprahari

पुलिस स्टेशन के सीसीटीवी में ऑडियो-वीडियो फुटेज होनी चाहिए: दिल्ली हाईकोर्ट

Vinay

सिक्किम में बादल फटने से तीस्ता नदी में बाढ़, सेना के 23 जवान लापता

samacharprahari

कर्जत के पास चलती मालगाड़ी पर पुल से गिरी कार, तीन लोगों की मौत

samacharprahari

भारत के पास दुनिया का सबसे तेजी से बढ़ने वाला स्टार्ट-अप इको-सिस्टम : प्रधानमंत्री मोदी

Prem Chand

लॉकडाउन में प. रे. ने स्क्रैप बेच कर 45 करोड़ कमाए

samacharprahari