ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरदुनियाबिज़नेसभारतराज्य

वेनेजुएला के बाद भारत पर अमेरिका की टेढ़ी नजर, 500 फीसदी टैरिफ लगाने को तैयार? अगले हफ्ते हो सकता है फैसला

Share

✍🏻 डिजिटल न्यूज़ डेस्क, मुंबई | अमेरिका की रूस विरोधी सख्त नीति का असर अब भारत पर भी पड़ता दिख रहा है। रूस से सस्ते तेल की खरीद को लेकर अमेरिका पहले ही भारत पर 50 फीसदी तक टैरिफ लगा चुका है, लेकिन अब यह बोझ कई गुना बढ़ सकता है। अमेरिका में पेश किए जा रहे रूस प्रतिबंध अधिनियम 2025 (Sanctioning Russia Act of 2025) के तहत भारत जैसे देशों पर 500 फीसदी तक टैरिफ लगाने की तैयारी है। इस बिल को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का समर्थन मिल चुका है, जिससे भारत की चिंता बढ़ गई है।

रिपब्लिकन सीनेटर लिंडसे ग्राहम के मुताबिक यह बिल उन देशों को निशाना बनाएगा जो रूस से तेल, गैस और अन्य ऊर्जा संसाधन खरीदकर उसकी युद्ध अर्थव्यवस्था को मजबूत कर रहे हैं। भारत रूस से बड़ी मात्रा में कच्चा तेल आयात करता है, जिससे उसे सीधा झटका लग सकता है। अगर यह बिल कानून बनता है तो अमेरिका भारत, चीन और ब्राजील जैसे देशों पर भारी आयात शुल्क लगाकर रूस से दूरी बनाने का दबाव डालेगा।

ग्राहम ने दावा किया कि 7 जनवरी 2025 को व्हाइट हाउस में ट्रंप से हुई मुलाकात में राष्ट्रपति ने इस बिल को आगे बढ़ाने की मंजूरी दी। यह विधेयक रूस की आर्थिक ताकत को कमजोर करने और यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के दबाव के तौर पर लाया जा रहा है।

अब यह बिल अमेरिकी कांग्रेस में वोटिंग के लिए जाएगा और अगले हफ्ते सीनेट में फैसला हो सकता है। अगर यह पास होता है तो भारत के लिए व्यापारिक और कूटनीतिक स्तर पर बड़ी चुनौती खड़ी हो जाएगी, जिसका असर अर्थव्यवस्था और ऊर्जा सुरक्षा पर भी पड़ सकता है।

 


Share

Related posts

चंद्रा कोचर की याचिका पर 5 जनवरी को होगी सुनवाई

samacharprahari

पीएमसी के अधिग्रहण का रास्ता साफ

samacharprahari

अरुणाचल के लापता युवक को चीन ने सेना को सौंपा

Prem Chand

एफडी तोड़कर विकास! बीएमसी का अब तक का सबसे बड़ा बजट

samacharprahari

सुरक्षा बलों पर हमले के लिए पाकिस्तानी आतंकवादी को 10 साल की कैद 

samacharprahari

‘पधारो थारे देश’: महाराष्ट्र के प्रवासी राजस्थानी अब मातृभूमि में करेंगे निवेश

samacharprahari