ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10एजुकेशनऑटोटेकताज़ा खबरबिज़नेसभारतराज्य

‘पधारो थारे देश’: महाराष्ट्र के प्रवासी राजस्थानी अब मातृभूमि में करेंगे निवेश

Share

  • सीएम भजनलाल शर्मा की पहल पर जयपुर में हुआ बड़ा संवाद

✍️ प्रहरी संवाददाता, मुंबई /जयपुर | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर जयपुर स्थित राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित ‘प्रवासी राजस्थानी संवाद कार्यक्रम’ में देश-विदेश में बसे प्रवासियों को राज्य के विकास से जोड़ने का खाका खींचा गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से महाराष्ट्र (मुंबई व पुणे) में बसे प्रवासी उद्यमियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भागीदारी की और पेट्रोकेमिकल्स, विनिर्माण और हेरिटेज टूरिज्म जैसे क्षेत्रों में निवेश की प्रतिबद्धता जताई।

बाड़मेर के पचपदरा में 80 हजार करोड़ रुपये की रिफाइनरी परियोजना के डाउनस्ट्रीम उद्योगों और शेखावाटी की 662 ऐतिहासिक हवेलियों के संरक्षण सर्किट में प्रवासी निवेशक गहरी रुचि दिखा रहे हैं। इसी क्रम में आगामी 8 दिसंबर को शेखावाटी हेरिटेज मीट और 10 दिसंबर को प्रवासी राजस्थानी सम्मेलन आयोजित होगा।

राज्य सरकार ने निवेश आकर्षित करने के लिए प्रक्रियाओं को सुगम बनाया है। एमएसएमई के लिए ‘कन्सेंट-टू-ऑपरेट’ की समय-सीमा 120 दिन से घटाकर 30 दिन कर दी गई है तथा कम प्रदूषण वाले ‘व्हाइट कैटेगरी’ उद्योगों की संख्या 104 से बढ़ाकर 877 कर दी गई है।

इसके अलावा ‘राज निवेश’ पोर्टल के जरिए 18 विभागों की 190 सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराई जा रही हैं। आरआईपीएस (RIPS) और एनआरआर पॉलिसी जैसी योजनाओं के साथ हर जिले में ‘जिला प्रवासी प्रकोष्ठ’ बनाए गए हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सैन फ्रांसिस्को, मिलान, डबलिन, ज्यूरिख और पटना सहित 11 नए चैप्टर्स की घोषणा की, जिससे राजस्थान फाउंडेशन के कुल चैप्टर्स की संख्या 40 से बढ़कर 51 हो गई है।

 


Share

Related posts

केंद्रीय और राज्य सूचना आयोगों में खाली पदों पर नियुक्ति मामले में याचिका दायर

samacharprahari

बारामूला में अजान दे रहे रिटायर्ड SSP की गोली मारकर हत्या

samacharprahari

सुरक्षा में कटौती पर बोले शिवपाल – ‘भाजपा से यही उम्मीद थी’

Prem Chand

Twitter को टक्कर देगा एलन मस्क का X.com!

Prem Chand

पार्टियों के लिए ‘दागी हैं तो क्या हुआ, जीत का तो है भरोसा’

samacharprahari

फोन टैपिंग मामले में मुंबई पुलिस ने दूसरी बार रश्मि शुक्ला का बयान किया दर्ज

Prem Chand