ताज़ा खबर
Otherएजुकेशनबिज़नेसराज्य

अशोक जैन ‘विवेकानंद अंतर्राष्ट्रीय संबंध शांति पुरस्कार’ से सम्मानित

Share

डिजिटल न्यूज डेस्क, मुंबई। मुंबई के होटल ताज पैलेस में चक्र विजन इंडिया फाउंडेशन द्वारा आयोजित समारोह में जैन इरिगेशन सिस्टम्स लिमिटेड के अध्यक्ष अशोक जैन को ‘विवेकानंद अंतर्राष्ट्रीय संबंध शांति पुरस्कार’ प्रदान किया गया। जैन को यह सम्मान वर्ष 2025-26 के लिए कृषि, कृषक और सामुदायिक कल्याण में किए गए उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया।

इस अवसर पर अमृता विश्वविद्यालय की कुलपति माता अमृतानंदमयी, भारत फोर्ज के अध्यक्ष बाबा कल्याणी, यूपीएल समूह के अध्यक्ष विक्रम श्रॉफ, गोदरेज इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष नादिर गोदरेज, पीडीलाइट इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मधुकर पारख, वॉकहार्ट लिमिटेड के अध्यक्ष डॉ. हुजेफा खोराखीवाला, क्यूके टेक्नोलॉजी के अध्यक्ष मनीष झावर, सीईजी समूह के कार्यकारी निदेशक विश्वास जैन और सुहाना मसाला के निदेशक विशाल चोरडिया सहित कई प्रतिष्ठित हस्तियों को भी उनके क्षेत्रीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पद्म विभूषण और पद्म भूषण डॉ. मनमोहन शर्मा रहे। पुरस्कार वितरण भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल अरुण अनंतनारायणन, अभिनेता जैकी श्रॉफ और अन्य विशिष्ट अतिथियों द्वारा किया गया। हर वर्ष 11 सितंबर को स्वामी विवेकानंद के 1893 में शिकागो में दिए गए ऐतिहासिक भाषण की स्मृति में यह समारोह मनाया जाता है, जिसने दुनिया के सामने भारत की शांति और सद्भाव की विचारधारा को स्थापित किया।

चक्र विजन इंडिया फाउंडेशन मुंबई के मुख्य संरक्षक गौरांग दास, मोहनजी, आचार्य लोकेश मुनिजी, पद्मश्री जी.डी. यादव, पद्मश्री डॉ. इंदिरा आहूजा, रवि अय्यर, मनोज तिवारी, विनय सहस्त्रबुद्धे हैं. जबकि वीर पुरस्कार की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सारिका पन्हालकर के साथ आर. वेंकटरमन, मालव श्रॉफ, ए. राजेशखरन, चंद्रमोहन पुपाला और अशोक मोटवाली परामर्शदाता समिति में हैं।


Share

Related posts

क्रिकेट टूर्नामेंट के विजेताओं का सम्मान

samacharprahari

मॉनसून सत्र का पहला दिन, 12 विधायक एक साल के लिए निलंबित

samacharprahari

ऑडी इंडिया 2024 में 3 गाड़ियां करेगी लॉन्च

samacharprahari

21 जून को लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण

samacharprahari

जमीन घोटाले में सोरेन गिरफ्तार, पद से दिया इस्तीफा

samacharprahari

ऑस्ट्रेलिया: बुश फायर से करीब 3 अरब जानवरों की मौत का अनुमान: रिपोर्ट

samacharprahari