ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

ज्वाइंट सर्विस एक्सरसाइज़: देश की सुरक्षा में फोर्सेज़ की ताक़त झलकी

Share

  • फौज-पुलिस का बड़ा अभ्यास, BSE समेत संवेदनशील ठिकानों पर एक्शन

  • राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में फौज का बड़ा कदम

  • भारतीय सेना, नौसेना, वायुसेना, कोस्ट गार्ड, फोर्स वन और मुंबई पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

✍🏻 प्रहरी संवाददाता, मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में बढ़ते गैर-पारंपरिक खतरों और संवेदनशील परिसरों पर आतंकी हमलों की आशंका के चलते भारतीय सेना ने 30 और 31 मई को कोलाबा स्थित आर्मी ट्रेनिंग एरिया, फोर्स वन ट्रेनिंग ग्राउंड और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएएसई) परिसर में एक उच्चस्तरीय संयुक्त सुरक्षा अभ्यास संचालित किया।

इस ऑपरेशन में भारतीय थल सेना, नौसेना, वायुसेना, तटरक्षक बल, महाराष्ट्र की विशेष बल यूनिट फोर्स वन और मुंबई पुलिस की इकाइयों ने हिस्सा लिया। अभ्यास का फोकस था वित्तीय संस्थानों जैसे BSE पर आतंकी हमले या बंधक स्थिति जैसे खतरों के विरुद्ध एकीकृत और तेज़ प्रतिक्रिया की तैयारी।

अभ्यास में शामिल प्रमुख ऑपरेशनल गतिविधियां:

  • शहरी क्षेत्र में समन्वित सामरिक कार्रवाई
  • खतरे वाले क्षेत्र की घेराबंदी और क्विक सैनिटाइज़ेशन
  • संदिग्ध तत्वों की पहचान और निष्क्रियता
  • घायल नागरिकों और कर्मियों की आपातकालीन निकासी
  • एकीकृत कमांड-एंड-कंट्रोल व्यवस्था का परीक्षण 

 

पूरा अभ्यास सीमित समय और हाई-प्रेशर वातावरण में आयोजित किया गया, जिससे रियल-टाइम निर्णय लेने की क्षमता और अंतर-एजेंसी तालमेल की प्रभावशीलता की परख की जा सके।बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज परिसर में अभियान का समापन हुआ, जहां एक संभावित आतंकी हमले की सिमुलेशन स्थिति में विशेष बलों की त्वरित घेराबंदी और कार्रवाई की रिहर्सल कराई गई। इस दौरान ड्रोन सर्विलांस, स्नाइपर तैनाती और ब्रीचिंग ऑपरेशन जैसे रियल-टाइम उपायों का भी अभ्यास हुआ।अभ्यास की निगरानी सभी संबंधित सुरक्षा एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारियों ने की। सभी मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) को स्तर पर क्रॉस-वेरिफाई किया गया।


Share

Related posts

“नशे में टली सरकार: बोतल में बंद भारत की अर्थव्यवस्था!”

samacharprahari

धरती पर बनाई जा सकती है ब्लैक होल को टक्कर देने वाली महाशक्तिशाली मैग्नेटिक फील्ड : रिसर्च

samacharprahari

मराठा आरक्षण का मामला पहुंचा हाई कोर्ट

samacharprahari

दलाल स्ट्रीट पर दबाव: 15 महीनों में सेंसेक्स 15% टूटा, FII की रिकॉर्ड निकासी से 44 लाख करोड़ की गिरावट

samacharprahari

San Francisco Consulate Attack Case: सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास पर हुआ था हमला, NIA जांच में हुआ बड़ा खुलासा

samacharprahari

बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन को आया हार्ट अटैक

Prem Chand