ताज़ा खबर
OtherTop 10खेलताज़ा खबर

IND W vs AUS W Highlights: भारत ने रचा इतिहास, 8 विकेट से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हासिल की बड़ी जीत

Share

हाइलाइट्स:

भारत और ऑस्‍ट्रेलिया महिला के बीच आखिरी  मैच
 भारतीय महिला टीम ने इतिहास रचा 
भारत ने 8 विकेट से मैच अपने नाम किया

डिजिटल न्यूज़ डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत और ऑस्‍ट्रेलिया महिला टीम के बीच खेले गए एकमात्र टेस्‍ट के चौथे दिन ही भारतीय टीम ने नया इतिहास रच दिया। टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर लिया।
भारतीय महिला टीम ने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार ऑस्ट्रेलिया को हराया है। यह टीम इंडिया की लगातार दूसरी टेस्ट जीत है। इससे पहले टीम इंडिया ने इंग्लैंड को भी टेस्ट मैच हराया था।
टीम इंडिया को जीत के लिए ऑस्ट्रेलिया ने सिर्फ 75 रन का ही टारगेट दिया था। भारत ने इस लक्ष्य को दो विकेट खोकर बड़ी आसानी से चेज कर लिया।
भारत की दूसरी पारी में स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) 38 रन बनाकर नाबाद रहीं, तो वहीं  जेमिमा रोड्रिग्स ने 12 रन बनाए।
ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 219 और दूसरी पारी में 261 रन बनाए  थे। ताहिला मैक्‍ग्रा ने 73 रन की पारी खेली, जबकि ऐलीसा पैरी ने 45 रन और बेथ मूनी ने 33 रन बनाए।
भारत की तरह से स्नेह राणा (Sneh Rana) ने 7 विकेट लेने में सफल रही। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।
पता हो कि भारत और ऑस्‍ट्रेलिया दोनों टीमों ने एक-एक खिलाड़ी को डेब्‍यू का मौका दिया। भारत की तरफ से ऋचा घोष और ऑस्‍ट्रेलिया की तरफ से लौरेन शेटल ने डेब्‍यू किया।


Share

Related posts

आईबी ने कहा- 2006 के मुंबई धमाकों से संबंध में कोई रिपोर्ट तैयार नहीं की

samacharprahari

फर्जी टीकाकरण घोटाले में एफआईआर दर्ज

samacharprahari

यूपी में ‘शांति’ का तमाशा: बसपा नेता की दिनदहाड़े हत्या, पुलिस की गाड़ियां तोड़ीं

samacharprahari

एमजी ने टीईएस-एएमएम के साथ हाथ मिलाया

samacharprahari

ईडी ने 106 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी कुर्क की

samacharprahari

‘फडणवीस अब भी राज्य के सीएम समझते हैं, उन्हें बधाई!’

samacharprahari