ताज़ा खबर
Top 10क्राइमताज़ा खबर

बारामूला में अजान दे रहे रिटायर्ड SSP की गोली मारकर हत्या

Share

-आतंकियों की नापाक हरकत, सेना ने शुरू किया सर्च अभियान

डिजिटल न्यूज डेस्क, बारामूला। उत्तरी कश्मीर के गंटमुला (बारामुला) में रविवार की सुबह मस्जिद में अजान दे रहे एक एक सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी की आतंकियों ने गोली मार हत्या कर दी। वारदात के बाद आतंकी फरार हो गए। इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव और डर का वातावरण पैदा हो गया है। पुलिस ने गंटमुला और उसके साथ सटे इलाकों में सेना के साथ मिलकर तलाशी अभियान चलाया है।

बताया जा रहा है कि जम्मू कश्मीर के बारामूला में आतंकवादियों ने गंटमुला शीरी बारामूला में एक सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी मोहम्मद शफ़ी की मस्जिद में अज़ान पढ़ते समय हत्या कर दी। वह जम्मू कश्मीर पुलिस में एसएसपी रैंक से सेवानिवृत्त हुए थे। मस्जिद में मौजूद अन्य लोगों ने मदद के लिए शोर मचाया। इलाके में मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने घाायल मोहम्मद शफी मीर को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत लाया घोषित कर दिया।


Share

Related posts

अफगानिस्तान में कार बम विस्फोट में आठ लोगों की मौत

samacharprahari

दूरसंचार ग्राहकों पर पड़ेगी AGR की मार! कंपनियां बढ़ा सकती हैं मोबाइल टैरिफ 

samacharprahari

मणिपुर में लगातार 5वें दिन गोलीबारी, हिंसा के 600 दिन पूरे

samacharprahari

कैसे बढेगा इंडिया, जब भारत में 18.12 करोड़ वयस्क हैं अनपढ़!

Prem Chand

महिला अपराध के 90 फीसदी मुकदमे लंबित

samacharprahari

‘कड़वी सच्चाई को झूठ के जरिए छिपाने की कोशिश’

samacharprahari