ताज़ा खबर
OtherTop 10खेल

सिमरनजीत और रजनी बने हॉकी टीम के कप्तान

Share

हॉकी फाइव्स वर्ल्ड कप के लिए टीम घोषित

डिजिटल न्यूज डेस्क, नई दिल्ली। हॉकी इंडिया ने ओमान के मस्कट में होने वाले आगामी एफआईएच हॉकी फाइव्स वर्ल्ड कप के लिए रविवार को भारतीय टीम की घोषणा की। इसमें सिमरनजीत सिंह पुरुष टीम के कप्तान बनाए गए हैं, जबकि रजनी इतिमारपु महिला टीम की कमान संभालेंगी। हॉकी फाइव्स महिला वर्ल्ड कप 24 से 27 जनवरी तक आयोजित होगा। पुरुषों की प्रतियोगिता 28 से 31 जनवरी तक खेली जाएगी। अनुभवी गोलकीपर रजनी की मदद के लिए डिफेंडर महिमा चौधरी उपकप्तान होंगी, जबकि मनदीप मोर पुरुष टीम के उपकप्तान होंगे।
महिला टीम में बंसारी सोलंकी दूसरी गोलकीपर होंगी और अक्षता अबासो ढेकाले और ज्योति छत्री डिफेंडर होंगी। मिडफील्डर्स में मारियाना कुजूर और मुमताज खान को शामिल किया गया है, जबकि अजमीना कुजूर, रुताजा दादासो पिसल और दीपिका सोरेंग फॉरवर्ड होंगी।
भारतीय महिलाओं को नामीबिया, पोलैंड और अमेरिका के साथ पूल-सी में रखा गया है। हॉकी फाइव्स महिला वर्ल्ड कप में कुल 16 टीमें भाग लेंगी, जिसमें पूल-ए में फिजी, मलयेशिया, नीदरलैंड्स और मेजबान ओमान शामिल हैं, जबकि पूल-बी में ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, यूक्रेन और जांबिया हैं। पूल-डी में न्यूजीलैंड, पराग्वे, थाईलैंड और उरुग्वे शामिल हैं।


Share

Related posts

भिवंडी से 12 हजार जिलेटिन की छड़ें बरामद

Prem Chand

बीजेपी के विधायक कोरोना संक्रमित, मचा हड़कंप

samacharprahari

यूपी में एनकाउंटर्स पर जश्न, अधिकारियों को मिलता है प्रमोशन !

samacharprahari

फर्जी एनसीबी अधिकारी अरेस्ट, धमकी से परेशान महिला ने की थी आत्महत्या

Vinay

जम्मू-कश्मीर में मुठभेड़, दो आतंकवादी ढेर

Prem Chand

गैंगरेप केस में MLA विजय मिश्रा का पोता गिरफ्तार

samacharprahari