ताज़ा खबर
OtherTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

बिजली गिरने से बिहार में 83, यूपी में 24 लोगों की मौत

Share

पटना। बिहार में बिजली गिरने से 83 लोगों की मौत हो गई है, तो वहीं उत्तर प्रदेश में भी 24 लोगों की मौत की जानकारी मिली है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना और प्रयागराज ने आगामी तीन दिनों में भी दोनों राज्यों के कई ज़िलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस अलर्ट के अनुसार कई ज़िलों में वज्रपात की आशंका है।

बिहार के विभिन्न जिलों में गुरुवार को आकाशीय बिजली गिरने से अब तक 83 लोगों को मारे जाने की सूचना है। राज्य सरकार ने मृतकों के परिवारवालों के लिए आर्थिक सहायता का ऐलान किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर अपनी संवेदना प्रकट किया है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी संवेदना व्यक्त की है। बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री और मौजूदा नेता प्रतिपक्ष राजद के तेजस्वी यादव ने लोगों की मौत पर दुख जताया है।

 

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी संवेदना जताने के बाद राहत कार्य शुरू करने व आर्थिक मदद देने की अपील सरकार से की है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोगों से अपील की है कि वे ख़राब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें और वज्रपात से बचाव के लिए आपदा प्रबंधन की ओर से जारी गाइडलाइन का अनुपालन करें।

आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार सबसे ज़्यादा मौतें गोपालगंज में हुई हैं जहां 13 लोग मारे गए हैं। बिहार के क़रीब 23 ज़िले में बिजली गिरने से जान-माल का नुक़सान हुआ है। मधुबनी और नवादा में भी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से आठ-आठ लोग मारे गए हैं। इसके अलावा सिवान में छह, भागलपुर में छह, पूर्वी चंपारण, दरभंगा और बांका में पांच-पांच और पश्चिमी चंपारण में दो लोगों की मौत की ख़बर है।

उत्तर प्रदेश में 24 लोगों की मौत
उत्तर प्रदेश में भी गुरुवार को कई जिलों में हुई भारी बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से कम से कम 24 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। कई जगहों से पशुओं के भी मरने की ख़बरें हैं।

उत्तर प्रदेश के राहत आयुक्त संजय गोयल ने बताया, “आकाशीय बिजली से सिर्फ़ आज होने वाली मौतों की संख्या 24 है। सबसे ज़्यादा नौ लोगों की मौत देवरिया ज़िले में, जबकि छह लोगों की मौत प्रयागराज ज़िले में हुई है।” मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है और दिवंगतों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए की राहत राशि तत्काल वितरित किए जाने के निर्देश दिए हैं।

आकाशीय बिजली से सबसे ज्यादा असर गोरखपुर-बस्ती मंडल पर पड़ा है, जहां 12 लोगों की मौत हो गई और बीस से ज़्यादा लोग बुरी तरह से झुलस गए। सिद्धार्थनगर में दो और कुशीनगर में भी एक व्यक्ति की मौत हुई है। देवरिया ज़िले में गुरुवार शाम चार बजे के क़रीब अचानक तेज़ आवाज़ के साथ कलेक्ट्रेट परिसर में बिजली गिरने से शॉर्ट सर्किट हो गई, जिसकी वजह से बिजली के कई उपकरण और कंप्यूटर जलकर ख़ाक हो गए।
सिद्धार्थनगर के इटवा थाना क्षेत्र में बिजली गिरने से दो बुज़ुर्ग समेत तीन लोगों की मौत हो गई। प्रयागराज के यमुनापार क्षेत्र में भी तेज़ बारिश के साथ बिजली क़हर बनकर गिर। यहां आकाशीय बिजली की चपेट में आने से छह लोगों की मौत हो गई है जबकि सात लोग बुरी तरह से झुलस गए हैं। राज्य के कई ज़िलों में पेड़ उखड़ने और पशुओं के मरने भी ख़बर है। कई जगहों पर बिजली आपूर्ति भी बाधित हुई है।


Share

Related posts

लोकसभा चुनाव के बीच आई ‘हिंदू-मुस्लिम’ आबादी वाली रिपोर्ट, क्या हैं सियासी मायने?

Prem Chand

महाराष्ट्र में अगले 72 घंटों तक भारी बारिश

Prem Chand

100 करोड़ कमानेवाले लोगों की संख्या घटीः सरकार

samacharprahari

सरकार लेगी 7.24 लाख करोड़ रुपये कर्ज

Prem Chand

62 हजार करोड़ का ‘करंट’!

samacharprahari

महाराष्ट्र राजभवन के 16 स्टाफ कोरोना पॉजिटिव

samacharprahari