ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

‘चुनाव आयोग मर गया है, सफेद कपड़ा हमें भेंट करना होगा’

Share

-मिल्‍कीपुर उपचुनाव को लेकर अखिलेश का जोरदार हमला

डिजिटल न्यूज डेस्क, लखनऊ/दिल्ली। समाजवादी पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने मिल्‍कीपुर उपचुनाव को लेकर चुनाव आयोग पर बड़ा हमला बोला है। अखिलेश यादव ने धांधली के आरोप लगाते हुए कहा- ‘यह भाजपा का चुनाव लड़ने का तरीका है। चुनाव आयोग मर गया है, सफेद कपड़ा हमें भेंट करना पड़ेगा। मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा सरकार के इशारे पर लोकतंत्र और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया की धज्जियां उड़ाई गई। भाजपा और प्रशासन ने कई जगहों पर फर्जी वोटिंग की और जमकर धांधली की।’

अखिलेश यादव ने कहा कि मिल्‍कीपुर में वोटिंग के दौरान पुलिस-प्रशासन का रवैया अलोकतांत्रिक रहा। दर्जनों बूथों पर समाजवादी पार्टी के बूथ एजेंटों को डराया-धमकाया गया। भाजपा ने मिल्कीपुर में बेईमानी के लिए हर तरह के हथकंडे अपनाए। भाजपा के गुंडों ने मिल्कीपुर उपचुनाव को प्रभावित करने के लिए अराजकता की। पुलिस-प्रशासन का उन्हें खुला संरक्षण मिला। पुलिस-प्रशासन ने भाजपा के गुंडों को खुली छूट देकर चुनाव आचार संहिता का घोर उल्लंघन किया।
‘खुद एसडीएम ने बूथ कैप्‍चरिंग की शिकायत की है।’

‘लोकतंत्र की हत्‍या करने पर आमादा है भाजपा’

सपा अध्‍यक्ष ने कहा कि भाजपा ने चुनाव प्रक्रिया को ध्वस्त कर दिया है। वह लोकतंत्र की हत्या करने पर आमादा है। भाजपा सरकार और प्रशासन ने खुलेआम चुनाव प्रक्रिया का अपहरण कर लिया है। उपचुनाव सिर्फ खानापूर्ति आयोजन बनकर रह गया है। सरकार के अधिकारी, कर्मचारी खुलेआम फर्जी मतदान कर रहे है। समाजवादी पार्टी के समर्थक वोटरों को वोट नहीं डालने दिया गया। भाजपा को चुनाव में हार का इतना डर है कि बिना किसी लोकलाज के खुलकर वोटों की लूट की।


Share

Related posts

मैग्नेटिक महाराष्ट्र 2.0: तीन चीनी कंपनियों से 5000 करोड़ निवेश का समझौता

samacharprahari

घट रही है डेयर टू ड्रीम योजना में यंग इनोवेटर्स भागीदारी

samacharprahari

लहरों के सिकंदर ‘INS विराट’ की अंतिम यात्रा

samacharprahari

विधायक ने ठेकेदार को कचरे से नहलाया

samacharprahari

मोहन यादव होंगे मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री

samacharprahari

300 करोड़ का फर्जीवाड़ा, राणा कपूर को जमानत

Amit Kumar