ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

पवार ने बीजेपी से पूछा: नारायण राणे क्यों नहीं दे रहे त्याग पत्र

Share

मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से राज्य सरकार में मंत्री बने नवाब मलिक की गिरफ्तारी के बाद भाजपा उनके इस्तीफे की मांग को लेकर आक्रामक हो गई है। राकांपा मुखिया शरद पवार भी अब केंद्र सरकार पर निशाना साध रहे हैं। उन्होंने नवाब का त्यागपत्र मांगनेवालों को नारायण राणे की गिरफ्तारी की याद दिलाई है।

केंद्र सरकार और भाजपा पर हमलावर होते हुए पवार ने कहा है कि राजनीतिक लाभ के लिए नवाब मलिक पर झूठा तथा तथ्यहीन मामला दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार किया गया है। भाजपा सभी मुस्लिम राजनीतिक कार्यकर्ताओं के संबंध दाऊद से जोड़ने लगती है।

भाजपा बार-बार नवाब मलिक का इस्तीफा मांगती है। भाजपा को यह बताना चाहिए कि नारायण राणे जैसे लोग अब तक इस्तीफा क्यों नहीं दे रहे।

पवार ने तंज कसते हुए कहा कि नरेन्द्र मोदी अपने प्रधानमंत्रित्व पद की जिम्मेदारी को भूल सिर्फ चुनाव प्रचार व आधे अधूरे प्रोजेक्ट का उद्घाटन करने में व्यस्त हैं। मेट्रो का काम पुणे में पूरा नहीं हुआ है। साथ ही नदी सुधार का काम भी अधूरा है, लेकिन प्रधानमंत्री अधूरे प्रोजेक्ट का उद्घाटन करने आ रहे हैं। इस आधे अधूरे प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी के बाद अगर कुछ होता है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रधानमंत्री की ही रहेगी।


Share

Related posts

पिंक नोट के सर्कुलेशन में आई कमी, नए नोट छापने का आदेश नहीं मिला

samacharprahari

अविवाहित महिलाओं के लिए सरोगेसी की अनुमति देने की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब

samacharprahari

आगे बढ़ने के बजाय पीछे जा रहा है उत्तर प्रदेश : अखिलेश

samacharprahari

सरकार के फैसले के खिलाफ सड़क पर उतरेंगे कारोबारी

samacharprahari

पेट्रोल पंप पर दिनदहाड़े महिला कर्मचारी को चाकू से गोदा

Prem Chand

मुंबई में मॉनसून की मार: बारिश ने ठप की मायानगरी, प्रशासन की तैयारियां धरी की धरी

samacharprahari