Samachar Prahari
OtherTop 10क्राइमताज़ा खबरभारतराज्य

गुजरातः सापुतारा घाट में बस हादसा, 7 लोगों की पर मौत, 17 घायल

Share

ब्रेक फेल होने से हुआ हादसा, यात्री जा रहे थे त्र्यंबकेश्वर

डिजिटल न्यूज डेस्क, अहमदाबाद। गुजरात के डांग जिले में रविवार सुबह तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस के गहरी खाई में गिर जाने से पांच लोगों की मौत हो गई और 17 गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

प्रभारी पुलिस अधीक्षक एसजी पाटिल ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह करीब चार बजकर 15 मिनट पर हुई, जब सापुतारा हिल स्टेशन के निकट चालक ने बस पर से नियंत्रण खो दिया। उन्होंने बताया कि 48 तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस अवरोधक को तोड़कर लगभग 35 फुट गहरी खाई में गिर गई। ये सभी तीर्थयात्री मध्य प्रदेश के गुना, शिवपुरी और अशोक नगर जिलों के थे।

अधिकारी ने बताया, ‘‘पांच तीर्थयात्रियों की मौत हो गई और 17 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अहवा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ अन्य को मामूली चोटें आई हैं। बचाव अभियान लगभग पूरा हो चुका है।’’ उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना तब हुई जब बस महाराष्ट्र के त्र्यंबकेश्वर से 48 तीर्थयात्रियों को लेकर गुजरात के द्वारका जा रही थी।”

हादसे में इन लोगों की गई जान

  1. रतनलाल जाटव, बस ड्राइवर
  2. भोलाराम कुशवाह, निवासी रामगढ़, शिवपुरी
  3. गुड्डी राजेश यादव, निवासी रामगढ़, शिवपुरी
  4. कमलेश वीरपाल यादव, निवासी रामगढ़, शिवपुरी
  5. बृजेंद्र उर्फ पप्पू यादव, निवासी बिजरौनी, शिवपुरी

Share

Related posts

हिंसा के बाद प्रमुख किसान नेताओं पर एफआईआर

samacharprahari

महायुति सरकार के तहत भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया : शरद पवार

Prem Chand

आनंद तेलतुम्बड़े भाकपा (माओवादी) के सक्रिय सदस्य हैं : एनआईए

samacharprahari

Leave a Comment