ताज़ा खबर
OtherTop 10क्राइमटेकताज़ा खबरराज्य

बैंक मैनेजर ने ही चुरा लिया डेटा, 12.51 करोड़ की ठगी के मामले में 4 गिरफ्तार

Share

नकली इंटरनेट बैंकिंग फॉर्म तैयार  करने के बाद रकम अलग-अलग खातों में ट्रांसफर किया

डिजिटल न्यूज डेस्क, बेंगलुरु। बेंगलुरु पुलिस ने एक प्राइवेट कंपनी से 12.51 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक प्राइवेट बैंक का मैनेजर भी शामिल है। ठगी का यह मामला तब सामने आया, जब ड्रीम प्लग पे टेक सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड (CRED) के निदेशक ने नवंबर में शिकायत दर्ज कराई थी।

जानकारी के अनुसार, पुलिस का कहना है कि निदेशक ने शिकायत में बताया है कि उनके नोडल और चालू बैंक खाते एक्सिस बैंक की इंदिरा नगर ब्रांच में हैं। कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने इन बैंक खातों से जुड़े ईमेल और कॉन्टेक्ट नंबरों तक पहुंच हासिल की और इसका गलत इस्तेमाल किया। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने कंपनी का डेटा चुरा लिया और नकली CIB फॉर्म, सिग्नेचर और सील का इस्तेमाल करते हुए 12.51 करोड़ रुपये को 17 अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिया।

पुलिस कर रही है मामले की जांच

बेंगलुरु ईस्ट सीईएन पुलिस ने मामले की जांच करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें गुजरात स्थित एक्सिस बैंक का एक मैनेजर भी शामिल है। शहर के पुलिस आयुक्त बी. दयानंदा ने बताया कि आरोपियों ने कंपनी के फोन नंबर और ईमेल आईडी का इस्तेमाल करते हुए नकली इंटरनेट बैंकिंग फॉर्म तैयार किए और पैसों को अलग-अलग खातों में ट्रांसफर किया।

आरोपियों से करोड़ों की रकम और सामान बरामद

पुलिस ने 55 लाख रुपये की धनराशि को 17 अकाउंट में फ्रीज कर दिया है और 1,28,48,500 रुपये आरोपियों से बरामद किए हैं. इसके अलावा दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं. पुलिस अभी बाकी आरोपियों की तलाश में जुटी है और इस मामले में और भी गिरफ्तारियां होने की संभावना है. मामले की तह तक जाने के लिए जांच टीम तेजी से काम कर रही है.

 


Share

Related posts

स्मार्ट सिटी के नाम पर राज्यों को 23,145 करोड़ रुपये दिए : सरकार

samacharprahari

फोन टैपिंग मामले में मुंबई पुलिस ने दूसरी बार रश्मि शुक्ला का बयान किया दर्ज

Prem Chand

गलवान में निहत्थे नहीं थे हमारे सैनिकः जयशंकर

samacharprahari

पीएम आवास के बाहर विपक्ष का जोरदार प्रदर्शन: राहुल गांधी घायल, हिरासत के बाद मिली रिहाई; सरकार का तीखा पलटवार

samacharprahari

1000 हिंदू लापता! अखिलेश के दावे से सियासी भूचाल, महाकुंभ पर फिर बवाल

samacharprahari

… तो बढ़ाई जा सकेगी ‘स्विंग जोन’ से एयरपोर्ट की यात्री क्षमता!

Prem Chand