ताज़ा खबर
Other

शिवसेना यूबीटी विधायक दल के नेता चुने गए आदित्य ठाकरे

Share

मुंबई, 25 नवंबर 2025। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद राज्य में एकतरफ जहां महायुति फिर से सरकार बनाने में जुट गई है, वहीं विपक्ष में शिवसेना (यूबीटी) की आज हुई बैठक पर पार्टी नेता अंबादास दानवे ने कहा कि, बैठक में भास्कर जाधव को विधानसभा में पार्टी का नेता और सुनील प्रभु को मुख्य सचेतक चुना गया। आदित्य ठाकरे को शिवसेना विधायक दल का नेता चुना गया।

राज्य में हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में महायुति ने बाजी मारते हुए 288 विधानसभा सीटों में से 230 सीटों पर जीत हासिल की है। इसमें भाजपा ने अकेले 132 सीट, एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने 57 और अजित पवार गुट की एनसीपी ने 41 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं इसके उलट महा विकास अघाड़ी ने मात्र 46 सीटें ही हासिल की है। इसमें उद्धव ठाकरे की शिवसेना यूबीटी ने 20 सीट, कांग्रेस ने 16 और शरद पवार की एनसीपी-एसपी ने सिर्फ 10 ही सीटें विधानसभा चुनाव में जीती है।


Share

Related posts

मुख्यमंत्री योगी बस कानून बना रहे, कानून-व्यवस्था नहीं सम्भाल पा रहे : सपा

samacharprahari

वर्ष 2020 में पॉक्सो के 47,221 मामले दर्ज

samacharprahari

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से एक करोड़ रुपये की ठगी

Prem Chand

जांच एजेंसी खुलासा करेगी कि TMC नेता के पास इतना पैसा कहां से आया?

Vinay

अमेजन ऑनलाइन से जुड़े 25 लाख छोटे कारोबारी

samacharprahari

फर्जी फाइनेंस कंपनी के नाम पर ठगी करने वाले छह गिरफ्तार

Prem Chand