ताज़ा खबर
Other

रिश्तेदार कर रहे रोजाना 140 महिलाओं की हत्या-UN रिपोर्ट

Share

नई दिल्ली, 25 नवंबर 2025। संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के मुताबिक महिलाओं के लिए घर ही सुरक्षित नहीं हैं। संयुक्त राष्ट्र की ने बताया कि पिछले वर्ष प्रतिदिन औसतन 140 महिलाओं व लड़कियों की हत्या उनके घरों में ही इंटीमेट पार्टनर या परिवार के सदस्य ने की है। यूएन वूमेन और यूएन ऑफिस ऑफ ड्रग्स एंड क्राइम ने कहा कि वैश्विक स्तर पर 2023 के दौरान लगभग 51,100 महिलाओं और लड़कियों की मौत की खबर है।

2022 में यह आंकड़ा अनुमानित तौर पर 48,800 था। महिलाओं के विरुद्ध हिंसा उन्मूलन के अंतरराष्ट्रीय दिवस पर जारी इस रिपोर्ट में कहा गया है कि यह वृद्धि हत्याओं में बढ़ोतरी के कारण नहीं, बल्कि हर जगह महिलाएं और लड़कियां लिंग आधारित हिंसा के इस चरम रूप से प्रभावित हो रही हैं और कोई भी क्षेत्र इससे अछूता नहीं है।

घर महिलाओं और लड़कियों के लिए सबसे खतरनाक जगह हैं। रिपोर्ट के अनुसार हत्याओं के सबसे अधिक मामले अफ्रीका में थे, जहां 2023 में लगभग 21,700 महिलाएं पीड़ित थीं। अपनी आबादी के लिहाज से भी पीड़ितों की संख्या में अफीक्रा सबसे आगे रहा, यहां प्रति एक लाख लोगों पर 2.9 पीडि़त थीं, अमेरिका में प्रति एक लाख में 1.6 महिलाएं पीड़ित थीं, जबकि ओशिनिया में प्रति एक लाख में 1.5 थी। एशिया में यह दर काफी कम थी, जहां प्रति एक लाख पर 0.8 पीड़ित थीं, जबकि यूरोप में यह दर प्रति एक लाख में 0.6 रही।

रिपोर्ट के अनुसार, यूरोप और अमेरिका में महिलाओं की जानबूझकर हत्या मुख्यत: उनके अंतरंग साथियों द्वारा की जाती है। इसके विपरीत, पुरुषों की हत्या की अधिकांश घटनाएं घर-परिवार से बाहर होती हैं। रिपोर्ट में कहा गया है, ‘हालांकि हत्या के शिकार अधिकतर पुरुष और लड़के होते हैं, लेकिन फिर भी निजी स्थानों पर घातक हिंसा से महिलाएं व लड़कियां ही प्रभावित होती हैं।’


Share

Related posts

अनुच्छेद 370 हटाने से आतंकवाद नहीं रुका: कांग्रेस

Vinay

वीजा लेकर भीख मांगने जा रहे थे सऊदी अरब, एयरपोर्ट पर 16 नागरिक गिरफ्तार

samacharprahari

3269 करोड़ रुपये की बैंक धोखाधड़ी, सीए अरेस्ट

Vinay

‘भारत के स्वाभिमान पर चोट बर्दाश्त नहीं, चीन को देंगे मुंहतोड़ जवाब’-राजनाथ सिंह

Prem Chand

ईडी ने पुष्पक समूह की अचल संपत्तियों को किया कुर्क

Prem Chand

पत्नी और बेटी पर एसिड अटैक

Prem Chand