Samachar Prahari
Other

एनसीपी लीडर अनिल देशमुख पर जानलेवा हमला

Share

नागपुर, 19 नवंबर 2024। महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख पर जानलेवा हमला हुआ है। देशमुख की कार पर पत्थर फेंके जाने से वे घायल हो गए। देशमुख नागपुर से चुनावी बैठक से लौट रहे थे, तभी उनपर पत्थर फेंके गए। वे नरखेड़ गांव में एक बैठक समाप्त करने के बाद तिनखेड़ा बिशनूर रोड से कटोल लौट रहे थे, तभी कटोल जलालखेड़ा रोड पर बेलफाटा के पास कुछ लोगों ने उनकी कार पर पत्थर फेंके।
कार की आगे की सीट पर बैठे अनिल देशमुख के सिर से खून टपकता हुआ दिखाई दिया। एक वीडियो में उनके सफेद कुर्ते पर खून के धब्बे दिखाई दिए। उनका इलाज नागपुर के एलेक्सिस अस्पताल में चल रहा है। वीडियो और तस्वीरों से पता चला कि हमले में वाहन का विंडशील्ड क्षतिग्रस्त हो गया और एक खिड़की टूट गई।
नागपुर ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले में जांच शुरू हो गई है। पुलिस हमले के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। घटना महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार के आखिरी दिन हुई है।देशमुख के बेटे सलिल देशमुख काटोल विधानसभा क्षेत्र से एनसीपी के टिकट पर भाजपा के चरण सिंह ठाकुर के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।

Share

Related posts

कांग्रेस को झटका देने की तैयारी में सत्ता पक्ष

samacharprahari

कर लगाने के राज्य के अधिकारों में किसी तरह का अतिक्रमण ठीक नहीं: अजीत पवार

samacharprahari

बायोकॉन रिश्वत मामले में संयुक्त औषधि नियंत्रक गिरफ्तार

samacharprahari

Leave a Comment