Samachar Prahari
Other

सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत

Share

जौनपुर (यूपी), 19 नवंबर 2024 । सिकरारा के अनापुर गांव के पास जौनपुर-प्रयागराज हाइवे पर सोमवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की जान चली गई। तीनों मृतक एक ही गांव के निवासी थे और कैटरिंग का काम करते थे। काम खत्म कर घर लौटते वक्त उनकी बाइक को टैंकर ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद टैंकर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों युवकों के शव बुरी तरीके से क्षत-विक्षत हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सीओ सदर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस भेज दिया गया है।

हादसे में मृत युवकों की पहचान अलीशाहपुर गांव निवासी राजबहादुर बिंद, सूरज बिंद, रवि बिंद के रुप में की गई।घटना की खबर सुनकर परिजन प्रधानपति फुन्नीलाल सरोज के साथ थाने पहुंचे। मातम और चीत्कार के बीच परिजनों ने न्याय की मांग की। पुलिस ने जाम हटाकर आवागमन दुरुस्त किया और टैंकर को कब्जे में ले लिया है। फरार चालक की तलाश जारी है। यह हादसा क्षेत्र में शोक और आक्रोश का कारण बन गया है। ग्रामीणों ने हाइवे पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण के लिए कठोर कदम उठाने की मांग की है।


Share

Related posts

बीएमसी अधिकारी ने पानी के बदले पी लिया सैनिटाइजर

Prem Chand

सत्ता की हठधर्मी और विदेश नीति का ढुलमुल चश्मा

samacharprahari

‘अभी हमारे मुख्यमंत्री शिंदे हैं, लेकिन चुनाव बाद…’

samacharprahari

Leave a Comment