ताज़ा खबर
OtherTop 10बिज़नेस

सैट ने चित्रा रामकृष्ण को दी राहत

Share

दो करोड़ रुपये जमा करने के लिए समय दिया
मुंबई। प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण (सैट) ने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) की पूर्व प्रमुख चित्रा रामकृष्ण को एक्सचेंज में कामकाज के संचालन में चूक से संबंधित एक मामले में राहत दी है। सैट ने चित्रा को दो करोड़ रुपये की राशि जमा करने के लिए मोहलत दी है।

इससे पहले अपीलीय न्यायाधिकरण ने 11 अप्रैल को अपने आदेश में चित्रा रामकृष्ण की याचिका स्वीकार करते हुए छह सप्ताह के भीतर दो करोड़ रुपये जमा करने का निर्देश दिया था। सैट ने एनएसई को सेबी के आदेश के विपरीत रामकृष्ण के अवकाश से जुड़ी नकदी और बोनस के रूप में चार करोड़ रुपये से अधिक की राशि एस्क्रो खाते में जमा करने को कहा है। सेबी ने इस राशि को निवेशक संरक्षण कोष न्यास में जमा करने का निर्देश दिया था।


Share

Related posts

संजय राउत पर मानहानि का केस दर्ज

Prem Chand

महाराष्ट्र में मिशन बिगिन अगेन के तहत मेट्रो लोकल होंगी शुरू

Prem Chand

जीएसटी इनपुट टैक्स क्रेडिट धोखाधड़ी मामले में आरोपी अरेस्ट

Vinay

मरते तारे में हुए विस्फोट से पैदा हुआ था नेब्यूला

samacharprahari

फेसबुक का दावा- भारत सरकार ने 6 महीने में मांगा 40300 यूजर्स का डेटा

Amit Kumar

बंधुआ मजदूरी की ओर ले जाएगा नया फैक्ट्री एक्ट : सीटू

samacharprahari