Samachar Prahari
OtherTop 10क्राइमताज़ा खबरदुनिया

चीन में 21 साल के युवक ने किया चाकू से हमला, आठ की मौत और 17 घायल

Share

डिजिटल न्यूज डेस्क, बीजिंग। चीन के वूशी शहर में एक कॉलेज में हुई चाकूबाज़ी की घटना में 8 लोगों की मौत हो गई है, वहीं 17 लोग घायल है।

पुलिस ने एक बयान में कहा है कि ये घटना स्थानीय समयानुसार शाम के साढ़े छह बजे के आसपास वूशी के यीशिंग आर्ट्स एंड क्राफ्ट्स वोकेशनल एंड ट्रेनिंग कॉलेज में हुई।हमलावर को घटनास्थल से गिरफ़्तार कर लिया गया है।

शुरुआती जांच में पता चला है कि हमलावर 21 साल का युवक है, जिसका सरनेम शू है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक इसी कॉलेज में पढ़ाई करता था और परीक्षा का नतीजा ख़राब होने के बाद कॉलेज ने उसे डिप्लोमा देने से इनकार कर दिया था। साथ ही वो इंटर्नशिप में मिल रहे कम पैसों की वजह से भी नाराज़ था। शू ने हमला करने की बात स्वीकार कर ली है।


Share

Related posts

सुप्रीम कोर्ट के फैसले से 69000 शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ

Prem Chand

48 हजार करोड़ रुपये डकार गए घोटालेबाज

samacharprahari

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने सेविंग अकाउंट पर मिलने वाले ब्याज दरों में किया बदलाव

Prem Chand

Leave a Comment