ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

मुंबई को झुग्गी-बस्ती मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री शिंदे

Share

डिजिटल न्यूज डेस्क, मुंबई। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को कहा कि मुंबई को झुग्गी-बस्ती मुक्त बनाना उनकी सरकार का लक्ष्य है और यह गरीबों को किफायती मकान मुहैया कराने पर ध्यान केंद्रित किए हुए है।

मुख्यमंत्री ने कुर्ला में शिवसेना उम्मीदवार मंगेश कुडालकर के लिए रैली को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने कल्याणकारी योजनाओं और विकास परियोजनाओं के बीत अच्छा संतुलन कायम किया है। केंद्र सरकार महाराष्ट्र को विकास का केंद्र और मुंबई को देश की फिनटेक (आर्थिक-प्रौद्योगिकी) राजधानी बनाना चाहती है।

मुख्यमंत्री शिंदे ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “अगर हम ढाई साल में इतना काम कर सकते हैं तो सोचिए पांच वर्ष में कितना करेंगे।” उन्होंने शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा, “हम गरीबों को किफायती दामों पर मकान उपलब्ध कराएंगे। क्या मुंबई में घर होना गरीब का हक नहीं है? क्या गरीब किसान का बेटा मुख्यमंत्री नहीं बन सकता? या केवल चांदी का चम्मच लेकर पैदा होने वाले ही मुख्यमंत्री बन सकते हैं।”

मुख्यमंत्री ने कहा, "हम झुग्गी-बस्तियों में रहने वालों को मकानों का मालिकाना हक देकर मुंबई को झुग्गी-बस्तियों से मुक्त बनाएंगे। यह गरीबों के हित में काम करने वाली सरकार है। आपके सामने उनका ढाई साल का कार्यकाल है और हमारा ढाई साल का कार्यकाल है। मतदाता इसके आधार पर फैसला करें।" महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान 20 नवंबर को होना है। मतगणना 23 नवंबर को होगी।

Share

Related posts

क्रिकेट मैच के दौरान बल्लेबाज की हार्ट अटैक से मौत

Prem Chand

कर्नाटक में 31 किलो सोना-चांदी सहित करोड़ों की संपत्ति जब्त

samacharprahari

पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली: सौर ऊर्जा और ऊर्जा की बचत करने पर जोर

samacharprahari

भतीजे का काका को लेकर नया खुलासा, कहा- शरद पवार का अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना था नौटंकी

samacharprahari

डोंबिवली एमआईडीसी में भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत, 60 घायल

Prem Chand

अगले महीने से मुंबई, पुणे में ऑनलाइन किरायेदार सत्यापन शुरू

Prem Chand