ताज़ा खबर
OtherTop 10क्राइमताज़ा खबर

सेना का कैप्‍टन बनकर 50 हजार रुपये मांगने वाला जालसाज गिरफ्तार

Share

डिजिटल न्यूज डेस्क, शाहजहांपुर। शाहजहांपुर जिले की निगोही थाने की पुलिस ने सेना का अधिकारी बनकर एक मामले के आरोपियों को जेल से छुड़ाने का झांसा देकर 50 हजार रुपये की मांग करने वाले एक जालसाज को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेश एस. ने रविवार को बताया कि पीलीभीत जिले के सुनगढ़ी क्षेत्र में रहने वाले चंदन लाल के परिजन हत्या के मामले में पीलीभीत की जेल में बंद हैं, जिन्हें छुड़ाने के लिए शाहजहांपुर के रहने वाले रवि कुमार ने चंदन से फोन पर संपर्क किया और कहा कि वह पुलिस अधीक्षक से कहकर काम करा देगा।

एसपी ने कहा कि आरोपी कुमार ने अपना परिचय देते हुए बताया कि वह राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) में कैप्टन है और चंदन रविवार को निगोही थाना अंतर्गत टिकरी चौकी पर उससे मिले। आरोपी सेना की वर्दी में था और उस पर बैज भी लगे थे, इसके बाद भी चंदन को शक हो गया तो उसने निगोही पुलिस को फोन कर जानकारी दी।

एसपी ने कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी ने पुलिस पर रौब दिखाते हुए कहा कि मैं एनडीए की जाट रेजीमेंट में कैप्टन हूं, लेकिन जब पुलिस ने एनडीए का मतलब पूछा तो आरोपी नहीं बता सका।

इसके बाद पुलिस ने आरोपी को थाने लाकर पूछताछ की, तो उसने बताया कि वह सेना में रसोइया है, इसलिए उसे सेना की जानकारी है और वह फर्जी कैप्टन बनकर 50 हजार रुपये की ठगी कर रहा था।


Share

Related posts

वक्फ संशोधन एक्ट मामले पर सुनवाई टली, SG मेहता बोले- बनी रहेगी यथास्थिति

samacharprahari

विकसित अर्थव्यवस्थाएं 2024 तक पटरी पर लौटेंगी : आईएमएफ

samacharprahari

Iran says coronavirus kills another 97, pushing death toll to 611

Admin

सांसदों के वेतन-भत्ते में 30 फीसदी की होगी कटौती

samacharprahari

बॉम्बे हाई कोर्ट ने जीएन साईबाबा को माओवादियों से संबंध रखने के मामले में किया बरी

samacharprahari

कांगेसी नेताओं के बयानों ने बदल दिया यूपी का चुनावी माहौल

samacharprahari