ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबर

डीजीपी रश्मि शुक्ला का तबादला, कांग्रेस की शिकायत पर चुनाव आयोग ने लिया फैसला

Share

प्रहरी संवाददाता, मुंबई। केंद्रीय चुनाव आयोग (ईसीआई) ने महाराष्ट्र की डीजीपी रश्मि शुक्ला का ट्रांसफर कर दिया है। राज्य में विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने पर कांग्रेस ने चुनाव आयोग से रश्मि शुक्ला को हटाने की मांग की थी।

राज्य में रश्मि शुक्ला के डीजीपी रहने पर कांग्रेस ने निपष्क्ष चुनाव नहीं होने की आशंका व्यक्त की थी। हालांकि चुनाव आयोग ने जब महाराष्ट्र और झारखंड के विधानसभा चुनाव घोषित किए थे, तब मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कांग्रेस की इस मांग को खारिज कर दिया था।

आयोग ने आदेश में कहा, भेजें 3 IPS अधिकारियों का पैनल

सूत्रों के अनुसार, आयोग ने महाराष्ट्र की मुख्य सचिव को निर्देश दिया है कि वे डीजीपी शुक्ला का कार्यभार कैडर के अगले सबसे वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी को सौंप दें। मुख्य सचिव को महाराष्ट्र के डीजीपी के पद पर नियुक्ति के लिए 05.11.2024 (दोपहर 1 बजे) तक तीन आईपीएस अधिकारियों का पैनल भेजने का भी निर्देश दिया गया है।

महाराष्ट्र कैडर के तीन सीनियर अधिकारियों में संजय वर्मा ( डीजी, विधि एवं तकनीकी), रितेश कुमार (डीजी, होम गार्ड )  और संजीव कुमार सिंघल (डीजी, एसीबी) के नाम शामिल हैं।

बता दें कि 1988 बैच की आईपीएस अधिकारी शुक्ला को इसी साल 4 जनवरी को डीजीपी नियुक्त किया गया था। डीजीपी बनने से पहले वह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) में महानिदेशक (डीजी) के पद पर तैनात थीं। इसी साल जून महीने में वह सेवानिवृत्त हो रही थीं, लेकिन सरकार ने उन्हें एक्सटेंशन दे दिया। इसके बाद कांग्रेस ने उनके खिलाफ मोर्चा खोला दिया था।

 


Share

Related posts

363 सांसदों-विधायकों पर दर्ज हैं आपराधिक मामले

samacharprahari

यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा में मुन्ना भाई गिरफ्तार

Prem Chand

INS Mahe की कमीशनिंग से भारतीय नौसेना में स्वदेशी ताकत का नया अध्याय

Prem Chand

यूपी वालों ने नहीं भरा 5000 करोड़ का ट्रैफिक फाइन, 3 लाख गाड़ियां रडार पर, 60 हजार DL होंगे सस्पेंड

samacharprahari

विधायक ने ठेकेदार को कचरे से नहलाया

samacharprahari

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में ग्रेनेड हमला, छह आम नागरिक घायल

samacharprahari