ताज़ा खबर
OtherTop 10ताज़ा खबरराज्य

केरल: आतिशबाजी के दौरान बड़ा हादसा, 150 से अधिक घायल, 8 गंभीर

Share

मंदिर प्रबंधन के दो अधिकारी अरेस्ट, केस दर्ज

डिजिटल न्यूज डेस्क, कासरगोड। केरल के कासरगोड जिले में स्थित नीलेश्वरम के एक मंदिर में आतिशबाजी के दौरान बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में 150 से अधिक लोग घायल हो गए, जिनमें आठ लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को कासरगोड, कन्नूर और मंगलुरु के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, अंचुताम्बलम वीरारकावु मंदिर में सोमवार की देर रात उत्सव मनाया जा रहा था। इस दौरान पटाखे जलाने से निकली चिंगारी पटाखों के ढेर तक पहुंच गई, जिससे खतरनाक तरीके से आतिशबाजी होने लगी। घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई, घायलों में अधिकतर महिलाएं और बच्चे हैं।

कलेक्टर और जिला पुलिस प्रमुख समेत जिला प्रशासन के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे। नीलेश्वरम पुलिस ने मामला दर्ज कर मंदिर के कुछ पदाधिकारियों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने बताया कि आतिशबाजी का प्रदर्शन बिना अनुमति के किया गया था, सुरक्षा मानकों का पालन नहीं हुआ।

मंदिर प्रबंधन के एक पूर्व अधिकारी के अनुसार, चेरुवतूर और किनानूर समेत दूरदराज के इलाकों से लोग इस उत्सव के लिए एकत्र हुए थे। आमतौर पर बड़े पैमाने पर आतिशबाजी नहीं होती है। यह घटना अप्रत्याशित त्रासदी है। मंदिर के अध्यक्ष और सचिव को हिरासत में लिया गया है। इनके खिलाफ बीएनएस की धारा 288, 125 (ए), 125 (बी), 3 (5) और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, 1908 3 (ए), 6 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

Share

Related posts

ट्रंप की दादागीरी पर कनाडा का करारा प्रहार: 700 से अधिक अमेरिकी सामानों पर 50% तक टैक्स, 20 अरब डॉलर के आयात पर भारी चोट

samacharprahari

दिल्ली पुलिस उपनिरीक्षक के घर पर छापा, कैश 1.12 करोड़ बरामद

Vinay

भारतीय नौसेना बेड़े में शामिल हुआ गाइडेड-मिसाइल विध्वंसक

samacharprahari

मारवाड़ी स्कूल में चिकित्सा शिविर

Amit Kumar

कर्ज का ‘पिंक जाल’: सशक्तिकरण के नाम पर गिरवी होती आधी आबादी

samacharprahari

ट्राई का नया फीचर अब बिना ट्रू कॉलर के भी कॉल करने पर नंबर के साथ दिखेगा नाम

Prem Chand