ताज़ा खबर
OtherTop 10क्राइमताज़ा खबरभारतराज्य

दिल्ली बम ब्लास्ट: स्पेशल सेल या एनआइए को केस किया जा सकता है ट्रांसफर

Share

पुलिस ने विस्फोटक अधिनियम के तहत दर्ज किया मामला

डिजिटल न्यूज डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली के प्रशांत विहार इलाके में रविवार सुबह सीआरपीएफ स्कूल की चारदीवारी के समीप विस्फोट मामले में विस्फोटक अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। हालांकि यह केस स्पेशल सेल या एनआइए में ट्रांसफर किया जा सकता है। विस्फोट के बाद करीब पांच घंटे तक केंद्रीय जांच एजेंसियों ने वहां से सबूत इकठ्ठे किए। घटना के बाद गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस से रिपोर्ट मांगी थी।

सभी एजेंसियों के एक्सपर्ट्स ने अपने-अपने स्तर पर प्रथम दृष्टया मौके से उठाए गए केमिकल व अन्य नमूने को पास स्थित खाली जगह पर ले जाकर जांच की। ब्लास्ट में फिलहाल नाइट्रेट व क्लोराइड का इस्तेमाल किए जाने का पता चला है, जिसे उच्च श्रेणी विस्फोटक में नहीं माना जाता है।

दिल्ली में हुए धमाके की मल्टी एजेंसी जांच चल रही है। मैं जांच की प्रगति पर लगातार नजर रख रहा हूं और आश्वासन देता हूं कि दोषियों को सजा दी जाएगी। मैं सभी से संयम बनाए रखने और भय फैलाने में शामिल नहीं होने की अपील करता हूं।
-वीके सक्सेना, उपराज्यपाल

Share

Related posts

ईडी की हिरासत में बिल्डर का बेटा

Aditya Kumar

निषेधाज्ञा के उल्लंघन पर सपा नेताओं के खिलाफ मुकदमा

samacharprahari

दया नायक करेंगे सैफ अली पर हुए हमले की जांच

Prem Chand

मुंबई–ठाणे में भारतीय सेना की भर्ती रैली संपन्न, 10 हजार से अधिक युवाओं की हुई स्क्रीनिंग

samacharprahari

वसूली केस में ‘लापता’ कमिश्नर के खिलाफ वारंट जारी

samacharprahari

विजय माल्या ने कहा, ‘मैं भगोड़ा हूं, लेकिन चोर नहीं’

samacharprahari