ताज़ा खबर
Other

दया नायक करेंगे सैफ अली पर हुए हमले की जांच

Share

मुंबई, 16 जनवरी 2025 : एक्टर सैफ अली खान पर घर में घुसकर हुए हमले से सबके मन में यही सवाल है कि इतनी हाई सिक्योरिटी में मौजूद शख्स के घर में घुसकर कैसे कोई हमला कर सकता है. मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच इस पूरे मामले की जांच में जुटी है और इस टीम को लीड कर रहे हैं दया नायक. दया नायक मुंबई पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी होने के साथ-साथ एनकाउंटर स्पेशलिस्ट भी हैं. अपराधियों को मुठभेड़ में मार गिराने के लिए सुर्खियां बटोरने वाले दया नायक को मुंबई पुलिस ने पिछले साल ही प्रमोशन दिया है. साल 1995 बैच के पुलिसकर्मी नायक को मुठभेड़ों में कई अपराधियों को मार गिराने के लिए जाना जाता है. वह तीन साल तक महाराष्ट्र एटीएस में भी अपनी सेवा दे चुके हैं. उन्हें 1996 में जुहू पुलिस स्टेशन में तैनात किया गया था. तब से, नायक ने शहर के कुछ सबसे कुख्यात अंडरवर्ल्ड नेटवर्क को खत्म करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. दया नायक मुंबई पुलिस चर्चित अधिकारी प्रदीप शर्मा के साथ काम कर चुके हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दया नायक ने मुठभेड़ों में 80 से अधिक अपराधियों का एनकाउंटर कर चुके हैं. दया फिलहाल में मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच में अपनी सेवा दे रहे हैं.


Share

Related posts

बलूचिस्तान में सुरक्षा बलों के चेक पोस्ट पर हमला, 7 सैनिकों की मौत

Prem Chand

यूपी के सीएम पर अब नहीं चलेगा हेट स्पीच देने का केस

samacharprahari

रिलायंस रिटेल को मिला सातवां निवेशक, एडीआईए करेगा 5512 करोड़ का निवेश

Prem Chand

जून में आ सकती है कोरोना की चौथी लहर : आईआईटी कानपुर

Prem Chand

एनएसई को-लोकेशन घोटाले में नया मामला दर्ज

samacharprahari

पूर्व सांसद धनंजय की याचिका पर सुनवाई टली

Prem Chand