ताज़ा खबर
OtherTop 10ताज़ा खबरराज्य

मुंबई–ठाणे में भारतीय सेना की भर्ती रैली संपन्न, 10 हजार से अधिक युवाओं की हुई स्क्रीनिंग

Share

✍🏻 डिजिटल न्यूज़ डेस्क, मुंबई | मुंबई और ठाणे क्षेत्र में आयोजित की भर्ती रैली सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। 31 जनवरी से 14 फरवरी 2026 तक चली इस दो सप्ताह की भर्ती प्रक्रिया में 15 जिलों से आए 10 हजार से अधिक अभ्यर्थियों की गहन जांच और मूल्यांकन किया गया। रैली में 90 प्रतिशत से अधिक उपस्थिति दर्ज की गई, जो राष्ट्रसेवा के प्रति युवाओं के उत्साह और सेना के प्रति उनके भरोसे को दर्शाती है।

भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निर्धारित नियमों के अनुरूप संपन्न की गई। शारीरिक दक्षता परीक्षण, चिकित्सीय जांच, दस्तावेज़ सत्यापन और भीड़ प्रबंधन के लिए सुदृढ़ व्यवस्थाएं की गई थीं, जिससे अभ्यर्थियों को सुचारु और निष्पक्ष अवसर मिल सके। सेना ने चयन के हर चरण में मेरिट, नैतिकता और पेशेवर मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया।

इस आयोजन में उत्कृष्ट सिविल-मिलिट्री समन्वय देखने को मिला। जिला प्रशासन, नगर निगम, पुलिस, स्वास्थ्य व शिक्षा विभाग, स्वच्छता एजेंसियों तथा ज़िला सैनिक कल्याण कार्यालय ने क्षेत्र में आयोजन को सफल बनाने के लिए सेना के साथ मिलकर कार्य किया।

भारतीय सेना ने सभी सहयोगी संस्थाओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसा सहयोग सशस्त्र बलों और नागरिक प्रशासन के बीच भरोसे को मजबूत करता है और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देता है।

 


Share

Related posts

सीडीएस से सैनिकों के खाने, कपड़ों को लेकर राहुल गांधी ने दागे सवाल

samacharprahari

ट्रंप के दावे में दब गया मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन, कांग्रेस ने उठाए कूटनीतिक सवाल

samacharprahari

कैग ने वित्त मंत्रालय से ऑडिट का ब्योरा मांगा

samacharprahari

टैंक, जेट और बम से उठ रहा धरती का तापमान, युद्धों ने बढ़ाया जलवायु संकट

samacharprahari

महाराष्ट्र में मॉनसून के कहर से 113 लोगों की मौत

samacharprahari

जौनपुर में बेखौफ भूमाफिया : भ्रष्ट तंत्र ने पीड़ितों को ही अपराधी बनाया

samacharprahari