ताज़ा खबर
Other

राहुल के खिलाफ सुनियोजित अभियान को शह दे रहे हैं प्रधानमंत्री, गृह मंत्री: प्रियंका गांधी

Share

डिजिटल न्यूज डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दिए गए विवादित बयानों को लेकर बुधवार को आरोप लगाया कि यह एक सुनियोजित अभियान है, जिसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की शह मिल रही है।

प्रियंका गांधी ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी जैसे-जैसे मजबूती से जनता की आवाज उठा रहे हैं, वैसे-वैसे उनके खिलाफ जुबानी और वैचारिक हिंसा बढ़ रही है।’

उन्होंने सवाल किया, ‘क्या देश के करोड़ों दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों और गरीबों की आवाज उठाना इतना बड़ा अपराध है कि भाजपा, नेता प्रतिपक्ष को “उनकी दादी जैसा हाल” बना देने की धमकियां देने लगी? आरएसएस-भाजपा के लोग क्या अब हिंसा और नफरत को ही लोकतंत्र का मूलमंत्र बनाना चाहते हैं?’

प्रियंका ने कहा, 'लगातार एक के बाद एक हिंसक, अभद्र और अमानवीय बयानों से यह साबित होता है कि यह एक संगठित-सुनियोजित अभियान है जो देश के लोकतंत्र के लिए बेहद खतरनाक है। उससे भी ज्यादा खतरनाक है प्रधानमंत्री, गृहमंत्री समेत समूचे आरएसएस नेतृत्व का इसे शह देना और कोई कार्रवाई न करना।'

 

बता दें कि केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने हाल की अमेरिका यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा सिखों के संबंध में की गई टिप्पणी को लेकर रविवार को उनकी आलोचना की थी और उन्हें ‘‘देश का सबसे बडा दुश्मन और आतंकवादी’’ बताया था।
इसके अलावा, भाजपा नेताओं रघुराज सिंह, मारवाह, शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ और भाजपा के राज्यसभा सदस्य अनिल बोंडे ने भी राहुल गांधी के बारे में विवादास्पद बयान दिए थे।

 


Share

Related posts

नवंबर में जीएसटी संग्रह में बढ़ोत्तरी दर्ज

Prem Chand

त्योहारी सीजन में ऑटो सेक्टर में जोरदार तेजी, महाराष्ट्र में गणपति बुकिंग 50% उछली; महिंद्रा LCV में टॉप पर

samacharprahari

भारतीय राजनीति को नई दिशा देनेवाले मुलायम सिंह यादव का निधन

samacharprahari

कनाडा में प्‍लेन क्रैश, 2 भारतीय पायलटों की मौत

Prem Chand

घूस लेते रंगे हाथ पकड़े गए आरे मिल्क के सीईओ

Prem Chand

लेटरल एंट्री पर सरकार का यू-टर्न, विपक्ष के हमलों के बीच अब रद्द करेगी विज्ञापन

samacharprahari