ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

राहुल गांधी ने किया दावा- ईडी छापेमारी की तैयारी कर रही है

Share

डिजिटल न्यूज डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि सूत्रों ने बताया है कि ईडी छापेमारी की तैयारी कर रही है। राहुल गांधी के सोशल मीडिया हैंडल से शुक्रवार को रात दो बजे इस बारे में एक ट्वीट किया गया।

राहुल गांधी लिखते हैं, ‘दो में से एक को मेरा चक्रव्यूह वाला भाषण पंसद नहीं आया। ईडी के सूत्रों से मुझे मालूम चला है कि छापेमारी की तैयारी की जा रही है। मैं खुले दिल से इंतजार कर रहा हूं और नाश्ता मेरी तरफ से होगा।’

राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में ईडी को टैग भी किया है। हाल ही में राहुल ने संसद में अपने भाषण के दौरान महाभारत के चक्रव्यूह का ज़िक्र करते हुए मोदी सरकार को घेरा था। नेता विपक्ष राहुल ने कहा था, ‘महाभारत में अभिमन्यु को चक्रव्यूह में फंसाकर छह लोगों ने मारा था। चक्रव्यूह का एक और नाम होता है पदमव्यूह। 21वीं सदी में एक नया चक्रव्यूह तैयार हुआ है, वो भी कमल के फूल की शेप में है और उसका निशान प्रधानमंत्री जी अपनी छाती पर लगाकर चलते हैं।’

राहुल ने कहा था कि हिंदुस्तान के युवाओं, किसानों और माताओं-बहनों को भी अभिमन्यु की तरह चक्रव्यूह में फँसाया जा रहा है। आज भी चक्रव्यहू को छह लोग नियंत्रित कर रहे हैं। इस चक्रव्यूह को नरेंद्र मोदी, अमित शाह, मोहन भगवत, अजित डोभाल, अंबानी और अडानी नियंत्रित कर रहे हैं।


Share

Related posts

जापान: टोक्यो में रनवे पर दो विमानों की टक्कर से लगी भीषण आग

samacharprahari

आणंद में बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का पुल गिरा, कई मजदूर दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

samacharprahari

पीएम केयर्स फंड मामले में 4 सप्ताह में जवाब दे केंद्र

samacharprahari

28886 करोड़ में डिजिटल सुनवाई को बढ़ावा

samacharprahari

गैलेंटरी अवॉर्ड घोषित, महाराष्ट्र पुलिस को कुल 58 पदक

samacharprahari

डिजिटल इंडिया पर सवार भारत, संकट ने खोले विकास के रास्ते

samacharprahari