Samachar Prahari
Other

वंदे भारत की टक्कर से बच्चे की मौत

Share

महाराजपुर, 23 नवंबर 2024 : महाराजपुर के भेवली गांव के पास शनिवार दोपहर रेलवे ट्रैक पार करते समय 14 वर्षीय बालक की वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। हादसे के बाद करीब पांच मिनट तक ट्रेन वहीं खड़ी रही। इसके बाद आगे के लिए रवाना हुई।

भेवली निवासी मजदूर लालमणि रैदास के मुताबिक,बेटा आयुष दोपहर में सरसौल स्थित स्कूल से छुट्टी होने के बाद घर लौटा,लेकिन वहां ताला लगा मिला। इसके बाद वह खेत पर मिर्च तोड़ने गई मां रेश्मा के पास पहुंचा और उनसे चाबी लेकर घर जाने लगा। भेवली व हाथीगांव के बीच रेलवे ट्रैक पार करते समय करीब तीन बजे फतेहपुर की तरफ से आ रही वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।


Share

Related posts

प्रगतिशील महाराष्ट्र में नहीं थम रही किसानों की आत्महत्या

samacharprahari

अनुच्छेद 370 हटाने से आतंकवाद नहीं रुका: कांग्रेस

Vinay

एनडीपीएस एक्ट के तहत रिया चक्रवर्ती गिरफ्तार, 14 दिन की जेल

samacharprahari

Leave a Comment