ताज़ा खबर
OtherTop 10क्राइमताज़ा खबर

सीबीआई ने रिश्वत मामले में तीन अधिकारियों को किया गिरफ्तार

Share

डिजिटल न्यूज़ डेस्क, मुंबई। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने रिश्वत मामले में पनवेल में स्थित सहायक औषधि नियंत्रक (भारत) कार्यालय के तीन अधिकारियों को गिरफ्तार किया है।
सीबीआई के अधिकारियों के मुताबिक, एजेंसी को केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) के सहायक औषधि नियंत्रक के पनवेल स्थित कार्यालय में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के बारे में जानकारी मिली थी। सीबीआई और सतर्कता विभाग के कर्मियों ने दो अप्रैल को कार्यालय का औचक निरीक्षण किया और इस दौरान, यह सामने आया कि कई निजी व्यक्ति अपने ग्राहकों के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) की सुविधा के नाम पर सीमा शुल्क हाउस एजेंट (सीएचए) के संदिग्ध अधिकारियों की ओर से रिश्वत ले रहे थे।
सीबीआई के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, ‘‘औचक निरीक्षण के दौरान, लोक सेवकों और निजी व्यक्तियों की दराज से लगभग 1.52 लाख रुपये की नकद राशि बरामद की गई, जिसके बारे में उक्त कार्यालय में मौजूद संबंधित लोक सेवक और निजी व्यक्ति संतोषजनक ढंग से नहीं बता सके।’’
अधिकारी के मुताबिक, सीबीआई ने सहायक औषधि नियंत्रक अरविंद आर हिवाले, औषधि निरीक्षक देवेन्द्र नाथ और अधीनस्थ कर्मचारी नागेश्वर एन. सब्बानी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पूछताछ के बाद तीनों अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया गया और उनके आवासों की तलाशी के दौरान 46.70 लाख रुपये की नकदी और लगभग 27.80 लाख रुपये के आभूषण जब्त किए गए।


Share

Related posts

नवंबर में एफपीआई ने किया 62 हजार करोड़ का निवेश

samacharprahari

क्या सरकारी बेरुखी ने बनाया एक मोटिवेशनल स्पीकर को आतंकी जैसा अपराधी

samacharprahari

सिर्फ़ 10 साल में 12 लाख करोड़ का कर्ज़ बट्टे खाते में: सरकार ने संसद में दी जानकारी

samacharprahari

Parliament Security Breach Case: सुरक्षा चूक पर संसद में हंगामा, अब तक 133 एमपी निलंबित

samacharprahari

स्टेन स्वामी ने माओवादियों के साथ मिलकर साजिश रची: अदालत

samacharprahari

कृष्ण होते तो क्या कहते? 100 रुपया तिजोरी से, क्या पेट भरेगी गैया मां…,

samacharprahari