ताज़ा खबर
Other

राहुल गांधी ने 30 लाख नौकरी समेत दी 5 गारंटी

Share

प्रहरी सवांददाता, नई दिल्ली, ०७/०३/२०२४ । लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी गारंटी वाला दांव चल दिया है। राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान 5 गारंटी की घोषणा की है। जिनसे देश में युवाओं की सबसे बड़ी चिंता का समाधान होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि 25 साल से कम उम्र के प्रत्येक स्नातक और डिप्लोमा धारक के लिए पहली नौकरी की गारंटी है। इच्छुक लोगों के लिए ट्रेनिंग भी होगी। एक साल की ट्रेनिंग के दौरान 1 लाख रुपये का स्टाइपेंड दिया जाएगा।
ये है राहुल गांधी की 5 गारंटी
1. भर्ती भरोसा : 30 लाख सरकारी पदों पर तत्काल स्थायी नियुक्ति की गारंटी।

2. पहली नौकरी पक्की : हर ग्रेजुएट और डिप्लोमाधारी को एक लाख रू प्रतिवर्ष स्टाइपेंड के अप्रेंटिसशिप की गारंटी।

3. पेपर लीक से मुक्ति : पेपर लीक रोकने के लिए नया कानून बना कर विश्वसनीय ढंग से परीक्षा के आयोजन की गारंटी।

4. GIG इकॉनोमी में सामाजिक सुरक्षा : GIG इकॉनोमी की वर्क फोर्स के लिए काम की बेहतर परिस्थितियों, पेंशन और सामाजिक सुरक्षा की गारंटी।

5. युवा रोशनी : 5000 करोड़ के राष्ट्रीय कोष से ज़िला स्तर पर युवाओं को स्टार्ट-अप फंड देकर उन्हें उद्यमी बनाने की गारंटी।


Share

Related posts

गलत इंजेक्‍शन ने ली किशोरी की जान

Prem Chand

रुपये पर दबाव चरम पर, ‘मजबूत अर्थव्यवस्था’ के दावों के बीच 9.5% टूटी भारतीय मुद्रा

samacharprahari

कंटेनर में रखे कबाड़ से मिली 200 करोड़ की ड्रग्स

Prem Chand

मोगादिशु हवाई अड्डे के बाहर भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत

Prem Chand

देश भर में निकाली जा रही है रेजांग ला अस्थि राज कलश यात्रा: वीर अहीर जवानों के बलिदान को राष्ट्र का नमन

Prem Chand

अमेरिका-चीन में 60 अरब डॉलर के माल पर टैरिफ घटाने की तैयारी, भारत के लिए बढ़ी व्यापारिक चुनौती

samacharprahari