ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10क्राइमताज़ा खबर

RBI को आया धमकी भरा ईमेल, कहा- 11 जगहों पर रखे हैं बम, गवर्नर से मांगा इस्तीफा

Share

हाइलाइट्सः

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया को आया धमकी भरा ईमेल
आरबीआई गर्वनर और वित्त मंत्री का इस्तीफा मांगा
मुंबई में सीरियल ब्लास्ट की दी गई चेतावनी
मुंबई पुलिस ने शुरू की जांच

डिजिटल न्यूज डेस्क, मुंबई। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) को एक धमकी भरा मेल मिला है, जिसमें रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के मुंबई कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। मेल में गवर्नर शक्तिकांत दास और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के इस्तीफे की मांग भी की गई है। ऐसा नहीं होने पर बम धमाके करने की चेतावनी दी गई है। मेल के सामने आने के बाद मुंबई पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

यह मेल किसी खिलाफत इंडिया के नाम से भेजा गया है। ईमेल भेजनेवाले ने मुंबई में 11 जगहों पर बम की धमकी दी है। मुंबई पुलिस के अनुसार, आरबीआई को एक धमकी भरा ईमेल मिला है, जिसमें आरबीआई कार्यालय, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक समेत 11 जगहों पर बम रखे जाने की बात कही गई है। बम की धमकी मिलने के बाद मुंबई पुलिस अलर्ट हो गई है। पुलिस ने सभी जगहों पर जाकर जांच की, लेकिन कुछ संदिग्ध नहीं मिला है।


बता दें कि सितंबर में एक महिला ने मुंबई पुलिस को फोन कर बम होने की खबर दी थी। महिला ने नेपियन सी रोड में बम होने की धमकी दी थी। पुलिस को भी 38 बार धमकी भरे फोन कॉल आए थे।

हालांकि जब पुलिस ने जांच की तो यह फर्जी धमकी साबित हुई। अगस्त में मुंबई पुलिस को तीन बार बम की धमकी मिली थी। पुलिस ने रुखसार अहमद नाम के एक व्यक्ति को हिरासत में लिया था।

 


Share

Related posts

लोकतंत्र के साथ ठगी करने की रणनीति बना रही है भाजपा : अखिलेश

samacharprahari

इश्यू प्राइज से कम कीमत पर लिस्ट होने पर नुकसान!

samacharprahari

जेल में बंद पति ने मंगवाई चरस, प्राइवेट पार्ट में छुपाकर ले जा रही थी पत्नी

samacharprahari

वैश्विक तनाव की सुलगती धरती: क्या हथियार निर्माता कंपनियों का चल रहा है खेल?

Prem Chand

केंद्रीय सूचना आयोग का पद फिर खाली

samacharprahari

काबुल में लगातार दूसरे दिन विस्फोट, कई लोगों की मौत

Vinay