ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबर

अजित पवार ने बढ़ाई बीजेपी की टेंशन, कहा- शिंदे गुट के बराबर चाहिए सीटें

Share

लोकसभा और विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे पर मच सकता है घमासान

डिजिटल न्यूज डेस्क, मुंबई। अगले साल लोकसभा चुनाव के साथ महाराष्ट्र विधानसभा के चुनाव भी होने हैं। लिहाजा सभी राजनीतिक पार्टियां इन चुनावों की तैयारियों में जुटी हुई हैं। शिवसेना और एनसीपी में बगावत के बाद राज्य की सत्ता पर काबिज होनेवाली बीजेपी को सीटों के बंटवारे पर माथापच्ची करनी पड़ रही है। शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की एनसीपी को साधने में बीजेपी को समझौते करने पड़ सकते हैं। लेकिन उससे पहले ही जूनियर पवार ने बीजेपी आलाकमान की टेंशन बढ़ा दी है।

बता दें कि आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में महाविकास आघाड़ी के साथ-साथ सत्तारूढ़ महागठबंधन में भी सीटों के बंटवारे को लेकर बैठकों का दौर जारी है। इंडिया गठबंधन की कई बैठक हो चुकी है, लेकिन राज्य के चुनावों में उनका गठबंधन पर कोई समझौता होता हुआ नहीं दिख रहा। इस बीच, एनसीपी की अजित पवार गुट ने सत्ता में सहयोगी बीजेपी से मांग की है कि उन्हें भी शिवसेना की एकनाथ शिंदे गुट के बराबर सीटें चाहिए। पार्टी नेता छगन भुजबल ने भी कहा है कि पवार की यह मांग सही है।

छगन भुजबल और प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि पार्टी के मुखिया ने सीट बंटवारे को लेकर अपनी राय रखी है। बीजेपी के साथ सत्ता हासिल करने के लिए जितने विधायक एकनाथ शिंदे गुट के आए हैं, लगभग उतने ही विधायक एनसीपी के साथ अजित पवार गुट के भी आए हैं। इसलिए हमें भी उनके जैसा ही न्याय मिलना चाहिए। जनवरी में तीनों पार्टियों की बैठक होने जा रही है। बीजेपी के शीर्ष नेताओ के साथ एकनाथ शिंदे और हमारी पार्टी के नेताओं की चर्चा होगी।

 


Share

Related posts

वसूली केस : महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री देशमुख को 14 दिन की न्यायिक हिरासत

Amit Kumar

बनाता था तलाकशुदा महिलाओं को शिकार, अब अरेस्ट

samacharprahari

किराना और मेडिकल दुकानों पर भी मिलेगा पैन कार्ड

samacharprahari

अरुणाचल प्रदेश की कामेंग नदी का पानी का रंग बदला, हजारों मछलियों की मौत

samacharprahari

एनआईआरएफ रैंकिंग में आईआईटी मद्रास सर्वश्रेष्ठ संस्थान

samacharprahari

संजय राउत ने लाउडस्पीकर विवाद को कहा क्लोज्ड चैप्टर

Prem Chand