Samachar Prahari
OtherTop 10बिज़नेस

Google की बढ़ी टेंशन! Play Store की वजह से कोर्ट में हुई करारी हार

Share

कंपनी पर एकाधिकार का गलत यूज करने का आरोप

डिजिटल न्यूज डेस्क, कैलिफोर्निया। आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी गूगल (Google) को एपिक गेम्स ने कोर्ट में शिकस्त दी है। लंबी सुनवाई के बाद अमेरिकी कोर्ट के फैसले से कंपनी को झटका लगा है। कोर्ट ने दो टूक कहा कि गूगल ने ऐप्स मार्केट में अपने एकाधिकार का गलत इस्तेमाल किया है। ज्यूरी ने कहा कि गूगल के इस एक्शन ने नकारात्मक रूप से एपिक गेम्स को नुकसान पहुंचा है।

हालांकि गूगल का कहना है कि वह इस फैसले को चुनौती देगा। गूगल का ऐप्स से 200 मिलियन डॉलर की कमाई होती है।

एपिक गेम्स ने गूगल के खिलाफ दायर मुकदमे में कहा था कि टेक जायंट जबरन अपने ऐप्स को यूजर्स पर थोपता है। कंपनी ने गैरकानूनी तरीके से मार्केट में अपना कब्जा जमाया हुआ है। प्ले स्टोर ऐप्स को लेकर ये पूरा विवाद शुरू हुआ था। कंपनी ने ऐपल के खिलाफ भी केस दायर किया था। केस इसमें कंपनी पर एकाधिकार का गलत यूज करने का आरोप लगाया गया था। अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस फैसले से गूगल जैसी कंपनियों का ऐप मार्केट में दबदबा खत्म हो सकता है।

कोर्ट ने मामले पर सुनवाई के बाद अपने फैसले में कहा कि गूगल ने अपने अधिकारों का गलत इस्तेमाल किया है, जिससे एपिक गेम्स को नुकसान हुआ। दरअसल, ये एक तरीके से ऐप्स को बेचने का भी मामला है। एपिक गेम्स ने गूगल पर पैसे देकर भेदभाव करने का भी आरोप लगाया था। कंपन ने कहा था कि गूगल ने चुपचाप गेम डेवलपर्स को पैसे दिए, जिससे उनकी ऐप्स को डाउनलोडेबल बनाया जा सके। कंपनी ने इसे 'प्रोजेक्ट हग' (Project Hug) का नाम दिया था।
एपिक गेम्स के फाउंड और सीईओ ने ‘X’ पर लिखा, ‘गूगल के खिलाफ विजय! 4 हफ्ते की सुनवाई के बाद आखिरकार कैलिफोर्निया कोर्ट ने पाया कि गूगल ने हर कदम पर अपने एकाधिकार का फायदा उठाया है। कोर्ट के फैसले पर काम जनवरी से शुरू होगा। साथ देने के लिए आप सभी का शुक्रिया।’

 


Share

Related posts

नेक्सस मॉल्स के साथ जियो-बीपी का करार

Girish Chandra

तमिलनाडु की पटाखा फैक्टरी में ब्लास्ट, 7 लोगों की मौत

samacharprahari

पिछले वर्ष हर रोज 381 लोगों ने की खुदकुशी : NCRB

samacharprahari

Leave a Comment