ताज़ा खबर
Politicsक्राइमताज़ा खबर

ईरान के पुलिस मुख्‍यालय पर हमला, 12 लोगों की मौत

Share

पाकिस्‍तान के बाद ईरानी पुलिसकर्मियों का काल बने बलूच

डिजिटल न्यूज डेस्क, तेहरान। पाकिस्‍तानी सेना और चीनी नागरिकों पर हमले करने वाले बलूच विद्रोही अब ईरान के लिए भी बड़ा संकट बन गए हैं। ईरान के सिस्‍तान-वा- बलूचिस्‍तान प्रांत में शुक्रवार को एक पुलिस मुख्‍यालय पर हुए भीषण हमले में कम से कम 12 पुलिसकर्मी मारे गए हैं। कई पुलिसकर्मी बुरी तरह से घायल हो गए हैं।

ईरान की सरकारी मीडिया ने इस हमले की जानकारी दी है। ईरानी मीडिया के अनुसार, इस कार्रवाई के दौरान उग्रवादी गुट जैश अल-अदल के सदस्‍य भी मारे गए हैं। खबरों के अनुसार, हमला रात करीब 2 बजे रासक शहर में हुआ। यह इलाका राजधानी तेहरान से दक्षिणपूर्व की दिशा में 1400 किलोमीटर दूर है।

https://www.reuters.com/world/middle-east/baluch-militants-attack-iran-police-station-killing-11-state-tv-2023-12-15/

बता दें कि सिस्‍तान बलूचिस्‍तान प्रांत पाकिस्‍तान और अफगानिस्‍तान की सीमा से सटा हुआ है। ईरान के इस प्रांत में सुन्‍नी मुस्लिमों की तादाद शिया मुस्लिमों के मुकाबले ज्‍यादा है। ईरान में शिया सरकार का शासन है, जिसका सुन्‍नी समुदाय विरोध करता रहा है।

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक इस इलाके में अक्‍सर ईरानी सुरक्षा बलों और सुन्‍नी मुस्लिमों के बीच झड़प होती रहती है। इसके अलावा, यहां बड़े पैमाने पर ड्रग्‍स तस्‍कर भी मौजूद हैं, जिनका ईरानी सेना के साथ संघर्ष होता रहता है।

ईरानी उग्रवादी गुट जैश अल अदल बलूचों के लिए ज्‍यादा बेहतर जीवन स्‍तर चाहता है। इन बलूचों ने प्रांत के अंदर हाल के वर्षों में ईरानी सुरक्षा बलों पर कई हमले किए हैं और उन्‍होंने इसकी जिम्‍मेदारी भी ली है। बलूच विद्रोही पाकिस्‍तानी सीमा के अंदर भी कई खूनी हमले कर चुके हैं।

 


Share

Related posts

भाजपा को न तो चंदा मिलेगा, न ही वोट : अखिलेश

samacharprahari

Coronavirus: India fights back, 7 more patients cured of Covid-19

Admin

डिजिटल सुधार या खेती पर असर? महाराष्ट्र में जमीन के NA रूपांतरण की नई व्यवस्था लागू

samacharprahari

इस्लामाबाद में बातचीत, दिल्ली में स्वागत… और पहलगाम में हमला!

samacharprahari

भारत ने घातक मिसाइल का एक और सफल परीक्षण किया, 80 KM तक सतह से हवा में करेगी अटैक

samacharprahari

पाकिस्तान के क्वेटा रेलवे स्टेशन पर बम विस्फोट, 26 लोगों की मौत, 62 पैसेंजर घायल

Prem Chand