ताज़ा खबर
Other

पुणे में 12 साल की किशोरी से दुष्कर्म

Share

पुणे, 9 अप्रैल 2022 । महाराष्ट्र के पुणे शहर में एक व्यक्ति ने 12 साल की लड़की से कथित तौर पर दुष्कर्म कर दिया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना शुक्रवार दोपहर को पुणे रेलवे स्टेशन और मालधक्का चौक के बीच एक सार्वजनिक शौचालय में हुई।

पुलिस ने बताया कि यह मामला तब सामने आया जब लड़की के एक परिचित ने आरोपी को उस सार्वजनिक शौचालय में घुसते देखा जिसे पीड़िता इस्तेमाल कर रही थी। इसके बाद उसने शोर मचा दिया। अधिकारी ने बताया कि लड़की के परिचित के शोर मचाने के बाद आरोपी मौके से भाग गया। परिवार ने पुलिस में भारतीय दंड संहिता और बाल यौन अपराध संरक्षण (पोक्सो) कानून की संबंधित धाराओं के तहत एक मामला दर्ज कराया है।’’

उन्होंने बताया कि अधेड़ उम्र का फरार आरोपी बेघर है तथा वह इसी इलाके में रहता है। लड़की का परिवार उसे जानता है।


Share

Related posts

UP के प्राइमरी स्कूलों में भोजपुरी, अवधी भाषा में होगी पढ़ाई

Prem Chand

पुलिस स्टेशन के सीसीटीवी में ऑडियो-वीडियो फुटेज होनी चाहिए: दिल्ली हाईकोर्ट

Vinay

चार दशकों में पीएफ में सबसे कम ब्याज दर

Vinay

जूनियर महिला वर्ल्ड कप : भारत साउथ कोरिया को 3-0 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा 

Prem Chand

पटियाला हाउस कोर्ट ने जैकलीन फर्नांडिस को भेजा समन

Prem Chand

युवक को सरेआम गोलियों से भूना

Prem Chand