Samachar Prahari
Otherक्राइम

पुणे में एक व्यक्ति ने पत्नी पर शक करते हुए उसके निजी अंगों पर ताला लगाकर फेंक दी चाबी

Share

डिजिटल न्यूज़ डेस्क, पुणे। पत्‍नी पर अविश्‍वास और शक की पराकाष्‍ठा पार करते हएु एक नेपाली मजदूर ने अपनी पत्नी के निजी अंगों को ताले में बंद करके चाबी फेंक दी। पत्‍नी पर हमला करने के आरोप में पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है।
यह घटना पिंपरी-चिंचवड़ की है। वाकड पुलिस स्टेशन के अधिकारियों के मुताबिक, 30 वर्षीय उपेंद्र हुडके पर अपनी पत्नी से मारपीट करने के बाद उसके गुप्तांग में दो छेद करने और उन्हें बंद करने का आरोप है।

वाकड पुलिस स्टेशन के जांच अधिकारी बालाजी मेटे के अनुसार, नेपाल मूल निवासी यह दंपती मई महीने में रोजगार की तलाश में पुणे आया था। 11 मई की रात को उपेंद्र हुडके नशे की हालत में घर लौटा। उसने अपनी 28 वर्षीय पत्नी पर बेवफाई का शक जताते हुए उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। पत्नी को फर्श पर बांध कर उसके जननांगों के दोनों तरफ दो छेद कर दिए। फिर उसने लोहे के पेंच डाले और एक छोटा पीतल का ताला लगा दिया।

शोर सुनकर, पास में रहने वाला एक प्रवासी मजदूर ललित परिहार दौड़कर वहां पहुंचा। घर में घायल और खून से लथपथ महिला फर्श पर दर्द से तड़प रही थी। परिहार ने तुरंत मदद के लिए लोगों को आवाज लगाई और आस-पास के कई अन्य नेपाली महिलाओं की मदद से अस्पताल ले गए।

अस्पताल में महिला की आपातकालीन सर्जरी की गई। लोहे के पेंच और ताला हटाया गया। पांच दिन बाद, गुरुवार को महिला ने अपने पति के खिलाफ वाकड पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत आरोपी उपेंद्र हुडके को गिरफ्तार कर लिया। उसे दो सप्ताह की मजिस्ट्रेट हिरासत में भेज दिया है।

 


Share

Related posts

2025-26 तक पेट्रोल में 20 फीसदी एथेनॉल मिलाने का लक्ष्य

Prem Chand

सौर ऊर्जा का उपयोग कर पश्चिम रेलवे ने दो साल में बचाए 9.76 करोड़ रुपये

Prem Chand

विद्वेष की राजनीति कर रही है भाजपा : अखिलेश

Prem Chand

Leave a Comment