ताज़ा खबर
ताज़ा खबरराज्य

पुणे-अहमदनगर एक्सप्रेसवे पर पलटा टैंकर, इमरजेंसी में रोका गया ट्रैफिक

Share

हाइलाइट्स:

  • पुणे-अहमदनगर एक्सप्रेसवे पर देर रात पलटा एक गैस टैंकर
  • जहरीली गैस के रिसाव होने के बाद बंद किया गया पूरा ट्रैफिक
  • टैंकर चालक को अस्पताल में कराया गया है भर्ती

 

डिजिटल न्यूज डेस्क, पुणे। पुणे-अहमदनगर एक्सप्रेसवे पर रविवार-सोमवार की दरम्यानी रात को बेहद ज्वलनशील और जहरीली गैस ले जा रहा एक टैंकर अचानक पलट गया। हादसे के बाद टैंकर से जहरीली गैस का रिसाव होने लगा। आपातकालीन स्थिति को देखते हुए ट्रैफिक को बंद कर दिया गया। टैंकर चालक भी गैस के प्रभाव में आ गया था। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अग्निशमन की टीम घटनास्थल पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया।

पुलिस ने एहतियात के तौर पर एक्सप्रेसवे पर एक दिशा का ट्रैफिक बंद कर दिया। यह टैंकर रिलायंस पेट्रोकेमिकल कंपनी का बताया जा रहा है। टैंकर को हटाए जाने तक इस रूट डायवर्ट किया गया है।

देर रात हुआ हादसा
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुणे-अहमदनगर राजमार्ग पर वडगांव शेरी चौक के पास गैस ले जा रहा एक टैंकर पलट गया। पुणे फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने कहा कि उन्हें रविवार देर रात लगभग 12.47 बजे एक निजी क्षेत्र की रासायनिक कंपनी द्वारा संचालित टैंकर से एथिलीन ऑक्साइड ले जा रहे टैंकर के पलटने की सूचना मिली थी।

टैंकर में भरी एथिलीन ऑक्साइड एक अत्यधिक ज्वलनशील, जहरीला और कैंसरकारी रसायन है। इसके चलते टैंकर के आसपास के क्षेत्र में बेरीकेडिंग की गई है। पुणे में फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीमों ने एकाएक खड़ी हुई आपात स्थिति को संभाला। पुलिस बल और दमकल की टीम स्थिति पर नजर रखे हुए है। इस टैंकर को हटाने के लिए एक्सर्ट्स की मदद मांगी गई है।

 


Share

Related posts

मुख्यमंत्री के खिलाफ टिप्पणी के बाद नारायण राणे गिरफ्तार

samacharprahari

इनपुट टैक्स क्रेडिट धोखाधड़ी का खुलासा, कारोबारी गिरफ्तार

Vinay

सुप्रीम कोर्ट ने कहा -चार महीने में कराओ मनपा चुनाव

samacharprahari

ट्रेलब्लेजर्स ने सुपरनोवाज को 119 रन का टारगेट दिया

samacharprahari

जीएसटी स्लैब में फिलहाल बदलाव नहीं

samacharprahari

अर्थव्यवस्था रिवर्स गियर में, जीडीपी में 9.5 फीसदी की होगी गिरावट

samacharprahari